किसी के हाथ में खंजर कहां है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

लेखक

  • आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी
    जन्म -09 जनवरी 1942, बराह, पटना
    अवसान -20जुलाई 2011, बेगूसराय, बिहार
    शिक्षा
    इंटर प्रशिक्षित, आचार्य, स्नातकोत्तर (अपूर्ण )
    पेशा
    सरकारी सेवा, शिक्षा विभाग
    प्रकाशित कृतियां
    हिन्दी
    1. रश्मि रशि ( हिंदी कविता)
    2. मेरी नींद तुम्हारे सपने ( हिंदी गजल )
    मैथिली
    1. हरवाहक बेटी ( मैथिली खंडकाव्य )
    2. निर्मोही( मैथिली कविता)
    अनुवाद
    1. अब्दुल कलाम आजाद ( मैथिली अनुवाद साहित्य अकादमी दिल्ली )
    2. मीर तकी मीर (मैथिली अनुवाद साहित्य अकादमी दिल्ली)
    3. फिराक गोरखपुरी (मैथिली अनुवाद साहित्य अकादमी दिल्ली)
    सलाहकार
    - साहित्य अकादमी दिल्ली
    - उच्च भाषा समिति बिहार सरकार
    पुरस्कार
    -- साहित्य अकादमी नई दिल्ली
    - चेतना समिति दरभंगा
    - विद्यापति पुरस्कार दरभंगा
    उपाधि
    - आचार्य ( संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा)
    संपादन सहयोग
    - एक-एक क़तरा नई दिल्ली
    - मिथिला मिहिर दरभंगा
    विशेष
    - आकाशवाणी पटना और दरभंगा से लगातार प्रसारण
    - डीडी बिहार से प्रसारण
    - देशभर के मुशायरों में शिरकत और संचालन
    - भगवत गीता का उर्दू काव्यानुवाद
    - मैट्रिक से स्नातकोत्तर तक कविताएं बिहार बोर्ड और मिथिला यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में शामिल
    -- कई शोधार्थियों द्वारा उनकी मैथिली कविताओं पर पीएचडी की उपाधि
    - उर्दू हिंदी और मैथिली की तमाम पत्र पत्रिकाओं में पांच हज़ार से अधिक रचनाएं प्रकाशित

    View all posts

किसी के हाथ में खंजर कहां है
ये धड़ तो देखता हूं सर कहां है

सड़क पर लाश अनजानी पड़ी है
यही सब पूछते हैं घर कहां है

मनु थे आदमी इतिहास देखो
बताओ डार्विन बंदर कहां है

जिधर भी देखिए पशुता का मंजर
हमारे शहर में अब नर कहां है

जो विष अपने गले के पास रख ले
हमारे देश में शंकर कहां है

यह तो दरख्वास्त की शोभा है केवल
कहीं व्यवहार में सादर कहां है

बनी है आज फितरत आदमी की
ये मत पूछे कोई तस्कर कहां है

इसी माहौल में रह हाशमी तू
न घबरा देख ले पुष्कर कहां है

किसी के हाथ में खंजर कहां है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *