लेखक
-
View all postsकामना मिश्रा
दिल्ली, भारत
शिक्षा- BSc.Botany .Hons , खालसा कॉलेज,नार्थ कैम्पस दिल्ली विश्वविद्यालय
NIIT में English Facilitator and Interview Skills expert की नौकरी
Kamna Classes -- मेरा कोचिंग सेंटर
English Speaking Skill expert and Personality Groomer, English Teacher
समाज सेविका
शिक्षाविद
जो न दे साथ कभी उन से न हो बात तो क्या
और बदले न कभी आप के हालात तो क्या
देखता सब है यहाँ रब,जो हमारा है पिता
हो रहा रोज़ ही है आप पॅ आघात तो क्या
अब धरो आप भी धीरज तो ज़रा-सा मन में
आज काबू में नहीं आपके ये जज़्बात तो क्या
दूर होगा ही कभी तो ये अँधेरा मन का
आज मुश्किल में हैं सारे ही ये दिन-रात तो क्या
है ज़माने का यही सच जो है गुज़रा दिल पर
आज खाई है समय से जो ये फिर मात तो क्या
कामना मिश्रा
काबू में नहीं आपके ये जज़्बात तो/कामना मिश्रा
