लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
तुम्हें देखकर मन में कुछ ठहर-सा जाता है,
जैसे भटकता हुआ कोई रास्ता घर पा जाता है।
तुम्हारी आँखों में अपना संसार देखती हूँ,
तुम्हारे मौन में भी अनकही बातें सुनती हूँ।
तुम साथ हो तो हर पल सुंदर लगता है,
तुम्हारे बिना सब कुछ अधूरा-सा लगता है।
न चाँद चाहिए, न तारों से सजा आकाश,
बस जीवनभर बना रहे तुम्हारा साथ।
कभी समय थम जाए तुम्हारे पास आकर,
और जीवन बीत जाए तुम्हारा हाथ थामकर।
तुम्हे देख कर /कविता/निराली ठोरिया
