शहर में अकेलापन/कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

शहर में लोगों की कोई कमी नहीं,

मगर मन को पढ़ सके, ऐसा कोई नहीं।

 

हर रोज़ हज़ारों चेहरे मिल जाते हैं,

मगर अपने बनकर रहने वाले कहाँ मिल पाते हैं?

 

यहाँ मकान आसमान को छू जाते हैं,

मगर रिश्तों के बीच फ़ासले हर रोज़ बढ़ जाते हैं।

 

अजीब है इस शहर की रोशनी,

खिड़की के बाहर पूरा शहर जागता है,

और भीड़ के बीच भी मन का अकेलापन सताता है।

शहर में अकेलापन/कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *