लेखक
-
View all postsनिराली ठोरियामोरबी, गुजरातफ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
उस दिन तुमसे मिलकर घर लौट आई थी,
कुछ बातें कहनी थीं, मगर कह न पाई थी।
काश! उस दिन तुम्हें थोड़ी देर और देख लेती,
जो बातें रह गई थीं, वे सब कह देती।
तुम्हारे जाने का दुख तो शायद सह भी लेती,
पर उस आख़िरी पल की कसक कहाँ रखती।
तुम सामने थे, और मैं फिर मिलने की आस में थी,
काश! जानती कि यह आख़िरी मुलाकात है,
तो तुम्हें देखते हुए पलकें तक न झपकतीं।
वह आख़िरी मुलाक़ात/कविता/निराली ठोरिया
