ओस – एक मौन एहसास/कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

रात के आँचल में पलती ओस की एक कहानी है,

न होंठों पर कोई शिकायत, न विरह की कोई निशानी है।

 

फूल की पंखुड़ियों पर वो सारी रात ठहर जाती,

जैसे किसी की याद में ख़ुद को ही भूल जाती।

 

उसे पता है, सुबह उसे ठहरने नहीं देगी,

सूरज की पहली किरण उसका वजूद रहने नहीं देगी।

 

फिर भी रातभर फूलों को सजाती रहती है,

ख़ुद पिघलकर उनके सौंदर्य को निखारती रहती है।

 

कितना अनोखा है न, ओस का ये जीवन,

न मिटने का कोई ग़म,न ठहरने की आशा,

बस चंद पलों का वजूद,और अनंत मौन की भाषा।

 

शायद इसीलिए ओस सबको इतनी प्यारी लगती है,

क्षणभर की होकर भी उसकी पहचान निराली लगती है।

ओस – एक मौन एहसास/कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *