एक बूँद…/कविता/निराली ठोरिया

लेखक

  • निराली ठोरिया
    निराली ठोरिया 
     
    मोरबी, गुजरात
    फ्रीलांसर राइटर के रूप में कंटेंट क्रिएटर के साथ काम करती हूं।
     
    View all posts

 नन्ही-सी एक बूँद थी, मगर कहानी गहरी थी,

न जाने कितने आसमानों से होकर गुज़री थी।

कभी बादलों की गोद में, कभी पत्तों पर ठहर गई,

कभी मिट्टी से मिलकर उसकी प्यास बुझा गई।

 

न उसे अपनी ऊँचाई का घमंड था, न गिरने का डर,

वो जहाँ भी गिरी, छोड़ गई जीवन का असर।

किसी के सूखे आँगन में उम्मीद बनकर बरसी,

किसी मुरझाए फूल पर मुस्कान बनकर ठहरी।

 

अजीब है ना, एक बूँद की भी कितनी अहमियत होती है,

कभी समंदर का हिस्सा, तो कभी प्यास की राहत होती है।

मिटकर भी जो किसी के काम आ जाए,

वही एक बूँद है, जो समंदर से भी बड़ी कहलाए। 

 

एक बूँद…/कविता/निराली ठोरिया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *