लेखक
-
View all postsडॉ. सीमा विजयवर्गीय
शिक्षा-
एम.ए. (हिंदी व संगीत),
पी-एच.डी.-(राजस्थान वि.वि),
बी.एड. शैक्षणिक,उपलब्धियाँ-पी-एच.डी.-हिंदी समास एक अध्ययन डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं के संदर्भ में।( व्याकरण)
प्रकाशित कृतियाँ:
1. ले चल अब उस पार कबीरा( ग़ज़ल-संग्रह, 2019)
2. रज़ा भी उसी की ( ग़ज़ल-संग्रह,2020)
3. तेरी ख़ुशबू मेरे अंदर ( ग़ज़ल-संग्रह, 2021)
4. बुद्ध होना चाहती हूँ (ग़ज़ल-संग्रह, 2023)
5. साक्षात्कार के बीच हिन्दी ग़ज़लकार (साक्षात्कार-संग्रह,
2025)
6. हिंदी ग़ज़ल में कृष्ण कुमार नाज़ का प्रदेयलेखन विधा: ग़ज़ल, गीत, दोहा, कविता, गद्य
*विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में ग़ज़लें प्रकाशित
*अनेक राष्ट्रीय मंचों पर काव्यपाठ, दूरदर्शन, लोकसभा टीवी पर अनेक कार्यक्रम एवं मंचसंचालन
वो इक मसला ही सालों साल है जब
नहीं हाथों में रोटीदाल है जब
अकालों में ही मर जाएगा होरी
नज़र बादल की फिर से लाल है जब
बढ़ेगी रोज़ ही बेरोजगारी
सियासत की ही गहरी चाल है जब
यहाँ के बाग में क्या फूल होंगे
यहाँ सड़कों का ऐसा हाल है जब
बता कैसे सरल हो ज़िंदगी फिर
यहाँ जालों के भीतर जाल है जब
चलेगा फिर भला कैसे ये रिश्ता
वो दिल के साथ ही बेताल है जब
सताएँगी भला कैसे हवाएँ
बुना माँ का सुकोमल शाल है जब
