Year: 2024

ईश्वर ओम हो जाएगा/नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’

ईश्वर ओम हो जाएगा पत्थर मोम हो जाएगा होगा क्लेश कैसा जब संकट होम हो जाएगा पढ़ अध्यात्म-दर्शन ख़ुद सात्विक रोम हो जाएगा छिन पश्चात अपने आप उच्छन्न ज़ोम हो जाएगा छूके एक से मंजिल एक हौसला व्योम हो जाएगा पुर्जा-पुर्जा टुकड़ा-टुकड़ा मिलकर तोम हो जाएगा बन आफ़ताब या महताब यामा-ओ-योम हो जाएगा करके खुद […]

गणतंत्र दिवस/लेख/शाश्वत मिश्रा

आज का दिन उन सभी भारतीयों के लिए गर्व का दिन है जो हमारे देश से प्यार करते हैं। आज वह दिन है, जब हम एक संगठित और शक्तिशाली देश बने। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज भारत का गणतंत्र दिवस है। लेकिन, कुछ लोग या नहीं जानते हैं जानते […]

उज्जवल भविष्य के लिए प्राकृतिक विज्ञान का महत्व/शाश्वत मिश्रा

उज्जवल भविष्य के लिए प्राकृतिक विज्ञान का महत्व प्रकृति मानव अस्तित्व में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हम प्रकृति से भी बहुत कुछ सीखते हैं। उड़ान का ज्ञान, पानी के भीतर तैरने का ज्ञान और भी बहुत कुछ, हमें प्रकृति द्वारा दिया गया है। मानव सभ्यता की शुरुआत से ही, हम हर चीज़ के लिए […]

कुण्डलियां/नारि-सशक्तिकरण /दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

बिटिया पापड़ बेल के, करे कढ़ाई साफ। बेटा गुलछर्रे उड़ा, सोये ओढ़ लिहाफ। सोये ओढ़ लिहाफ, दुलारा बेटा माँ का। सर्विस वाली देख, भिड़ाता रविकर टाका। करवाती यह काम, खड़ी कर देती खटिया। नारि नारि में फर्क, सास की शातिर बिटिया ।। पैरों पर होना खड़ी, सीखो सखी जरुर । आये जब आपद-विपद, होना मत […]

कुण्डलियां/साहित्यिक पुरस्कार/दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

खले चाँदनी चोर को, व्यभिचारी को भीड़। दूजे के सम्मान से, कवि को ईर्ष्या ईड़। कवि को ईर्ष्या ईड़, बने अपने मुंह मिट्ठू। कवि सुवरन बिसराय, कहे सरकारी पिट्ठू। रविकर तू भी सीख, किन्तु पहले तो छप ले। मांगे मिले न भीख, जरा चमचई परख ले।। रोमन में हिन्दी लिखी, रो मन बुक्का फाड़। देवनागरी […]

कुण्डलियां/व्यंग्य / दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

बापू की बकरी बंधी, रस्सी वही प्रसिद्ध। राजगुरू सुखदेव का, फंदा नोचें गिद्ध। फन्दा नोचें गिद्ध, चन्द्रशेखर की गोली। स्वार्थ हुवे सब सिद्ध, सफल चाचा की टोली। गाँधी नाम भुनाय, नहीं सत्ता से चूकी। क्रान्तिवीर निष्प्राण, बोल मन जय बापू की।। आये गाँधी नर्क से, दो टुकड़े करवाय। हाथ छोड़ के, “गोड़ से”, चरखा रहे […]

कुण्डलियां/हास्य/ दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

विनती सम मानव हँसी, प्रभु करते स्वीकार। हँसा सके यदि अन्य को, कर दे बेड़ापार। कर दे बेड़ापार, कहें प्रभु हँसो हँसाओ। रहे बुढ़ापा दूर, निरोगी काया पाओ। हँसी बढ़ाये उम्र, बढ़े स्वासों की गिनती। रविकर निर्मल हास्य, प्रार्थना पूजा विनती।। रविकर यदि राशन दिया, दे वह भूख मिटाय। यदि मकान देते बना, घर बनाय […]

कुण्डलियां/आध्यात्मिक/”सुभाषित”/दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

तक तक कर पथरा गईं, आँखे प्रभु जी आज | कब से रहा पुकारता, बैठे कहाँ विराज | बैठे कहाँ विराज, हृदय से सदा बुलाया । नाम कृपा निधि झूठ, कृपा अब तक नहिं पाया | सुनिए यह चित्कार, बुलाये रविकर पातक | मिटा अन्यथा याद, याद प्रभु तेरी घातक ॥ बना क्रोध भी पुण्य […]

कुण्डलियां ‘सामाजिक’/दिनेश चन्द्र गुप्ता ‘रविकर’

सामाजिक मुखड़े पे मुखड़े चढ़े, चलें मुखौटे दाँव | शहर जीतते ही रहे, रहे हारते गाँव | रहे हारते गाँव, पते की बात बताता। गया लापता गंज, किन्तु वह पता न पाता। हुआ पलायन तेज, पकड़िया बरगद उखड़े | खर-दूषण विस्तार, दुशासन बदले मुखड़े || जौ जौ आगर विश्व में, कान काटते लोग। गलाकाट प्रतियोगिता, […]

कुण्डलियां/शिवकुमार दीपक

माता मूरत प्रेम की, शुचि, सुभाषिनी,धीर । सभ्य,सुशील,सुधाकिनी,हरे जगत की पीर।। हरे जगत की पीर , समाई भगवत गीता । कर्म, धर्म, में निष्ठ, सती , सावित्री, सीता ।। कह ‘दीपक’ कविराय,शाप से यम घबराता । दुनिया का हर तीर्थ, रखे चरणों में माता ।।-1 हे माँ जननी दे मुझे , ऐसा तू आशीष । […]