आदमी वो महान होता है/गज़ल/आचार्य फज़लुर रहमान हाशमी
अज़्म जिसका जवान होता है आदमी वो महान होता है काम से वंश की है प्रतिष्ठा कुछ नहीं खानदान होता है देश सेवा हरेक हालत में आदमी का ईमान होता है धर्म और जाति चिह्न है केवल आदमी सब समान होता है हाशमी ये नहीं फकत संसार दूसरा भी जहान होता है
