Year: 2023

विवादों का शहर/मयंक श्रीवास्तव

विवादों का शहर प्रश्न हल करता नहीं है यह विवादों का शहर। यह शहर अब नित तनावों का कहर ढाने लगा चैन घर का छीन कर बाजार हरषाने लगा यह हमारे तंत्र के लंगड़े इरादों का शहर। इस शहर का आदमी ही आदमी को बांटता वक्त मिलते ही कपट की कैंचियों से काटता हाँ कभी […]

फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ/सुरजीत मान जलईया सिंह

फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ माँ तुझे मैं गुन-गुनाना चाहता हूँ कल सिरहाने जो तुम्हारा हाथ था उसको फिर तकिया बनाना चाहता हूँ फिर उठा ले गोद में अपनी मुझे दुनियां – दारी भूल जाना चाहता हूँ इस शहर ने छीन ली बरकत मेरी मैं सभी को ये […]

थोड़ा सा रो लेती हूँ/छाया त्रिपाठी ओझा

थोड़ा सा रो लेती हूँ अन्तर्मन में सुस्मृतियों के बीज रोज बो लेती हूँ। याद तुम्हारी आती है तो थोड़ा सा रो लेती हूँ। प्रश्न कई जब उठकर दिल में , करने लगते खींचातानी ! गढ़ते नहीं भाव भी आकर फिर से कोई नयी कहानी ! नयनों में ले नीर सुनो तब, पीर सभी धो […]

कभी नहीं कुछ कहते आँसू/छाया त्रिपाठी ओझा

कभी नहीं कुछ कहते आँसू कभी नहीं कुछ कहते आँसू ! बस चुपके से बहते आँसू !! गिरतीं हों ज्यों जल की बूँदें, मौन वेदना आँखें मूँदें, बहती जाए अविरल धारा, पूछ पूछकर दिल भी हारा, नयनों तक से अपनी पीड़ा, व्यक्त नहीं है करते आँसू ! बस चुपके —————— सब जग के रिश्ते नातों […]

धरती अम्बर चाँद सितारे/छाया त्रिपाठी ओझा

धरती अम्बर चाँद सितारे धरती अम्बर चाँद सितारे ! खफा खफा लगते हैं सारे ! नहीं  बोलतीं  आज  हवाएँ चुप चुप सी हैं सभी दिशाएँ ! संदेशों की प्यारी पाती पढ़के अब हम किसे सुनाएँ गुमसुम हैं दिनकर भी प्यारे । खफा —————- दिवस लगे ज्यों सोया सोया नदियों झरनों का मन खोया ! इक […]

मैं प्रतीक्षारत रहूँगा/सुनील त्रिपाठी

मैं प्रतीक्षारत रहूँगा शेष उर में, श्वांस जब तक,या अखंडित आस जब तक मैं प्रतीक्षारत रहूँगा , मैं प्रतीक्षारत रहूँगा। हों न जाती पूर्ण जब तक, चिर प्रतीक्षित कामनाएं। या न मिलती सिद्धि जब तक,निष्फलित सब साधनाएं। तज न देता ताप जब तक, काम संयम से लिपटकर, या बिलों में घुस न जाती, फन उठाती […]

किस किस का उपचार लिखूँ/सुनी्ल त्रिपाठी

किस किस का उपचार लिखूँ कहाँ कहाँ किस उर के भीतर, कितने भरे विकार लिखूँ। व्याधि ग्रस्त सब नख से शिख तक,किस किस का उपचार लिखूँ। भक्षक सारे नज़र आ रहे, रक्षक के किरदारों में। धर्म प्रवर्तक लगे हुए हैं, नारी के उद्धारों में। काका मामा फूफा मौसा, मास्टर जी तक मुन्नी के, करते सब […]

पत्थर की बटिया से/सुनील त्रिपाठी

पत्थर की बटिया से बाबा गांठ तुम्हारी बाँधी , किसने टूटी खटिया से। क्यों दादी कुछ नहीं मांगती,अब पत्थर की बटिया से। कभी सवेरे लोटा भरकर, छाछ पिया करते थे तुम। दोनों पहर दिव्य भोजन का,स्वाद लिया करते थे तुम। भात कटोरा भर अब खाते, आलू की दो गटिया से। क्यों दादी कुछ नहीं मांगती,अब […]

बन जाएंगे हम भी राम/सुनील त्रिपाठी

बन जाएंगे हम भी राम सीता सी वाइफ दिलवा दो, बन जाएंगे हम भी राम। बँध जाएंगे मर्यादा में, छोड़ अनर्गल सारे काम। विजिट कर रहीं डिजिटल बहुएं,ब्यूटी पार्लर,शॉपिंग मॉल। मेड सँभाले बेबी इनके , बनी हुईं खुद बेबी डॉल। ‘पिज़्ज़ा हट’ में खाकर पिज़्ज़ा, हो जाता है इनका लंच, डिनर कुकिंग के समय किचन […]

भीख मांगता फिरे बुढ़ापा/सुनील त्रिपाठी

भीख मांगता फिरे बुढ़ापा भीख मांगता फिरे बुढ़ापा, हाड़ माँस का लेकर काँसा। दो बीघे खेती पुश्तैनी पास धरी गिरवीं बनिया के।, हाथ हुए तब जाकर पीले , किस्मत की खोटी धनिया के। पोते, बहू साथ बड़कन्ना गया मुंबई देकर झांसा। भीख मांगता फिरे बुढ़ापा, हाड़ माँस का लेकर काँसा। राह पकड़ ली , छुटकन्ने […]