Year: 2023

गज़ल/ आइने बदले हैं/लूट मार में/संदीप सृजन

वक़्त के साथ में कायदे बदले हैं। आदमी देख कर आइने बदले हैं।। हर्फ़ वो ही रहे गीत औ’ गाली के। बात कहने के बस मायने बदले हैं।। ज़िदगी जोड़ बाकी में ही रह गयी। इसलिए रिश्तों के फ़ासलें बदलेे हैं।। जानु,बेबी,हनी वाले इस दौर में। प्रेम के नाम औ’ चोचले बदले हैं।। लोकशाही ने […]

‘’हीरा’’ का राज़/अंजली खेर

ऑफिस में ट्रांसफर-प्रमोशन का दौर जोरों पर था,,, ज्‍यों-ज्‍यों ऑफिस ऑर्डर जारी होते जा रहे थे,, ऑफिस के एम्‍प्‍लाई को आपस में चर्चा के लिए नए-नए मुद्दे मिलते जा रहे थे,, यही तो ऑफिस गॉसिपिंग हैं,, इस बार किसका प्रमोशन हुआ, किसका रूका,, क्‍यों रूका,, किसकी पोस्टिंग कहा हुई,,, मनचाही जगह पर क्‍यों नहीं हुई,, […]

मेरी ख़्वाहिश उसका विकास/डॉ अवधेश कुमार ‘अवध’

मैं दुआ करता हूँ बढ़ चढ़कर श्रम करता हूँ करता हूँ गुलामी या चापलूसी भी उसके उत्थान के लिये जो पहले से ही मुझसे बहुत ऊपर है इसलिये कि वो और ऊपर उठे…… आसमान की ऊँचाइयों तक… कह सकूँ मैं गर्व से कि सुनो! सुनो!! सुनो!!! ….उसको मै जानता हूँ जिसको जानने में दुनिया लगी […]

हिन्दी और महिला साहित्यकार/अलका शर्मा

हजारों वर्षों तक अवहेलना की बलि वेदी पर चढी हुई महिलाओं ने आज के युग में अपनी सामर्थ्य को पहचानकर प्रगति पथ पर आगे क़दम बढ़ाए हैं। कोई भी क्षेत्र हो अपनी योग्यता को साबित किया है। साहित्य के क्षेत्र में भी महिलाएं पीछे नहीं हैं।इस क्षेत्र में भी अपने सामर्थ्य को सिद्ध कर रही […]

बात करने दो/मयंक श्रीवास्तव

और कितने दिन अभी मेरी जरूरत है तुम मुझे अनुयायियों से बात करने दो। पांव बंध पाए नहीं मेरे शिथिलता से हर डगर पर चल रहे अब भी सुगमता से साथ मेरा और कितने दिन निभाएंगी तुम मुझे परछाइयों से बात करने दो। बात करने दो गग्न धरती हवाओं से भावनाओं से कलम से वेदनाओं […]

रिश्ते का पंचनामा/श्यामल बिहारी महतो

” मैं तुम्हें बेटा कहूं या साढू …?” बाप रामदीन भरी पंचायत में इकलौते बेटे राधेश्याम से बार बार पूछता रहा । और बेटा राधेश्याम बार बार यही कहता रहा-“ आप मेरे बाप हो और बाप ही रहोगे….! राधेश्याम राधा की ओर देख रहा था । और राधा-राधेश्याम की ओर । इतिहास के पन्नों में […]

सँवरकी/धीरज श्रीवास्तव

आज अचानक हमें अचम्भित, सुबह-सुबह कर गयी सँवरकी। कफ़ ने जकड़ी ऐसे छाती, खाँस-खाँस मर गयी सँवरकी। जूठन धो-धोकर,खुद्दारी, बच्चे दो-दो पाल रही थी। विवश जरूरत जान बूझकर, बीमारी को टाल रही थी। कल ही की तो बात शाम को ठीक-ठाक घर गयी सँवरकी। लाचारी पी-पीकर काढ़ा ढाँढस रही बँधाती मन को। आशंकित थी, दीमक […]

पुनः शकुनि की कपट-चाल से, एक युधिष्ठिर छला गया है/राहुल द्विवेदी ‘स्मित’

पुनः शकुनि की कपट-चाल से, एक युधिष्ठिर छला गया है। घर-घर वही हस्तिनापुर सी, कुटिल विसातें बिछी हुई हैं। चौसर-चौसर छल-छद्मों से, ग्रसित गोटियाँ सजी हुई हैं। दरबारी हैं विवश सभा में, कौन धर्म का पासा फेंके कौन न्याय-अन्याय बताये, सबकी आँखें झुकी हुई हैं। लगता है चेहरों पर इनके, रंग स्वार्थ का मला गया […]

इस जीवन का क्या एतबार करुं/लखनलाल माहेश्वरी

इस जीवन का क्या एतबार करुं जीवन में कुछ नही है मेरा क्या विचार करुं जीवन संघर्ष का एक डेरा है संघर्ष से लडकर जीवन बेकार करुं। । इन सांसो का कोई एतबार नहीं है अंत समय में साथ नहीं देती है क्या पता इन सांसो का कब रुक जाएं यह दुनिया पल भर में […]

जब घर में बच्चे भूखे हों/चन्द्रगत भारती

हूं अगर अयोध्या का वासी हरिद्वार नही लिख पाऊंगा जब घर में बच्चे भूखे हों श्रृंगार नही लिख पाऊंगा ।। गोरखपुर के स्टेशन पर कुछ बच्चे जीवन काट रहे बस ढूंढ ढूंढ कर कूड़े में खाने की पत्तल चाट रहे मै गाली की सौगातों को उपहार नही लिख पाऊंगा ।। माँ सरयू के पावन तट […]