Year: 2023

जो हवाएँ मुझे बुलाती हैं/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

जो हवाएँ मुझे बुलाती हैं वो तेरा शहर छू के आती हैं जब भी छूतीं बदन हैं फूलों का तितलियाँ गीत गुनगुनाती हैं चाँद की चाँदनी को मल-मल कर मछलियाँ तन को चमचमाती हैं आम पर बौर आ गया शायद कोयलें कूह कूह गाती हैं ख़ूब जम के बरसती हैं बूँदें प्यास धरती की जब […]

उसने तोड़ा है दिल सलीके से/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

दिल को जब से रहीन रक्खा है ख़ुद को पर्दा-नशीन रक्खा है उसने तोड़ा है दिल सलीके से फिर भी मैंने यक़ीन रक्खा है सूरतें तो ख़ुदा की ने’मत हैं हाँ मगर दिल हसीन रक्खा है ज़ेहन की बात पूछते हो क्या हमने दिल तक ज़हीन रक्खा है आप ख़ुशबू तो लीजिए साहिब फूल ताज़ा-तरीन […]

रात जाती नहीं किसी सूरत/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

नींद आती नहीं किसी सूरत ग़म सुलाती नहीं किसी सूरत वो भी रहती है दूर-दूर ज़रा पास आती नहीं किसी सूरत ज़िन्दगी को न जाने क्या है हुआ मुस्कुराती नहीं किसी सूरत सुब्ह आते ही मुँह छुपाती है रात जाती नहीं किसी सूरत दुश्मन-ए-जाँ भी अब रहे गुमसुम दिल दुखाती नहीं किसी सूरत रोज़ होता […]

उठ गया विश्वास तब से इश्क़ से/मनजीत शर्मा ‘मीरा’

जब कभी है प्यार का सौदा हुआ यूँ लगा अधिकार का सौदा हुआ लड़कियाँ करने लगी हैं ख़ुद-कुशी जब से इक मुटियार का सौदा हुआ उठ गया विश्वास तब से इश्क़ से जब से मेरे यार का सौदा हुआ प्यार उनको रास आया ही नहीं इसलिए दिलदार का सौदा हुआ हाय इस दायज़ के चक्कर […]

मात्राओं की गिनती

काव्य में छंद का अपना महत्व है। छंद रचना के लिए मात्राओं को समझना एवं मात्राओं कि गिनती करने का ज्ञान होना आवश्यक है। यह सर्वविदित है कि वर्णों को स्वर एवं व्यंजन में विभक्त किया गया है। स्वरों की मात्राओं की गिनती करने का नियम निम्नवत है- अ, इ, उ की मात्राएँ लघु (।) […]

कुण्डलियां/साधना ठकुरेला

चलती रहती जिंदगी , ज्यों कागज़ की नाव । लोग भटकते लक्ष्य से , करते नहीं चुनाव ।। करते नहीं चुनाव , हवा खे कर ले जाती । कुछ हो जाती पार ,कहीं पर भँवर डुबाती । कहे ‘साधना’ सत्य , करो मत कोई गलती । हाथ रखो पतवार , नाव तब ढंग से चलती […]

जीने को जीते/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

मैंने पी तुमने भी पी, पर अलग-अलग क्या पीना होता, जीने को जीते, पर अच्छा साथ-साथ जो जीना होता|  दिख ही जाता प्यार दोस्त! हम कैसे भी बोलें-बतियायें, सच में, यह जो प्यार हुआ ना! बिलकुल झीना-झीना होता|  मौसम है कश्मीर का जो फिर ठंडक तो होगी ही थोड़ी, पर, साथी का साथ रहा ज्यों तन-मन […]

वसुदेव-देवकी/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

आसाँ कब वसुदेव-देवकी होकर तप करना मथुरा में, समझी यह संघर्ष-कथा सो अच्छा था रुकना मथुरा में|  अपनों की कारा में घुट-घुटकर जीने से अच्छा है जो – वह तो ही है कृष्ण-जन्म का एक रात घटना मथुरा में| बारिश, बाढ़, अमावस हों या कंस-राज, मुश्किलें बड़ी, पर – धर्म यही वसुदेव भाँति हो क्रांति-कथा […]

कैसे कह दूँ गिरने वाला/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

इक-इक सीढ़ी चढ़ने वाला, कैसे कह दूँ गिरने वाला। सूरज उगता रोज सुबह पर, अंतस में कब उगने वाला? उसने नृत्य किया होगा जी, पर, अपना क्या बनने वाला। पानी मर जाता शहरों में, कहता पानी रखने वाला। मौका भर मिल जाये कवि को, यह-वह सब कुछ कहने वाला। काला अक्षर भैंस बराबर, ढूंढ़ो चिट्ठी पढ़ने […]

सुंदर में भी सुंदर/डॉ. वेद मित्र शुक्ल

सुंदर में भी सुंदर चुनना मुश्किल होता है, जल्दी में यों तुमसे मिलना मुश्किल होता है। दूरी हो जब दिल से दिल की तो क्या बतलाऊं, ऐसे में कुछ कहना-सुनना मुश्किल होता है। बढ़ते रहते साथ-साथ जो, साथ भला उनका, उनसे आगे होकर चलना मुश्किल होता है। रह पाऊंगा तुम बिन कैसे खुद से पूछ रहा, […]