जब से उनका शहर हुआ /विज्ञान व्रत
जब से उनका शहर हुआ इक अंगारा शहर हुआ पहचानेगा कौन इसे यों बे – चेहरा शहर हुआ बस्ती – बस्ती भीड़ बढ़ी लेकिन तनहा शहर हुआ कहना – सुनना भूला है गूँगा – बहरा शहर हुआ एक हक़ीक़त था जो कल आज फ़साना शहर हुआ
जब से उनका शहर हुआ इक अंगारा शहर हुआ पहचानेगा कौन इसे यों बे – चेहरा शहर हुआ बस्ती – बस्ती भीड़ बढ़ी लेकिन तनहा शहर हुआ कहना – सुनना भूला है गूँगा – बहरा शहर हुआ एक हक़ीक़त था जो कल आज फ़साना शहर हुआ
उसने ख़ुद को पाने तक छाने हैं तहख़ाने तक बस किरदार बचाने तक वो जीया मर जाने तक सिर्फ़ मुझे ही सोचेगा वो मुझ – सा हो जाने तक मुझको ढूँढ़ न पाया वो मुझमें गुम हो जाने तक ख़ुद ही बेपहचान हुआ वो पहचान बनाने […]
मैं निशाना था कभी इक ख़ज़ाना था कभी आपका हिस्सा हूँ तो हक़ जताना था कभी जान लेंगे जान कर ये न जाना था कभी वो ज़माना अब कहाँ वो ज़माना था कभी आपका किरदार हूँ तो बचाना था कभी
जब तक वो अरमान रहा जीने का सामान रहा दुनिया उसको जान गयी जो ख़ुद से अनजान रहा अपना साथ निभाकर भी वो मुझ पर अहसान रहा साफ़ लिखा था चेहरे पर गूँगा एक बयान रहा लेकिन मंज़िल ग़ायब थी रस्ता तो आसान रहा
उनसे नफ़रत है तो है ये अदावत है तो है प्यार करता हूँ उन्हें ये हिमाक़त है तो है मैं बला से कम नहीं वो क़यामत है तो है आग है चारों तरफ़ घर सलामत है तो है दुश्मनों से भी हमें है मुहब्बत है तो है
आपको जब – जब मिला हूँ अजनबी ही क्यों लगा हूँ आपने ही मार डाला आपको ही जी रहा हूँ आप तक पहुँचाएगा जो एक तनहा रास्ता हूँ आप मेरे हो गये हैं इस ख़बर पर मर – मिटा हूँ आप अब मुझमें कहाँ हैं देखता […]
प्रोफेसर मुदित कुमार को काॅलेज में बहुत मान-सम्मान किया जाता है। विश्वविद्यालय स्तर से कई बार सर्वश्रेष्ठ प्रोफेसर के रूप में सम्मानित हो चुके हैं राज्य सरकार ने शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर राज्य के ख्यातिलब्ध शिक्षकों और प्रोफेसरों को एक लाख रुपये और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया था। जिसमें तीन प्रोफेसरों का […]
बेणी प्रसाद चार पुत्री का पिता बन गया। पुत्र की चाह में गाँव के एक आदमी के कहने पर एक बाबा के पास पत्नी फूलमनी के साथ चला जाता है। बाबा को बेणी प्रसाद अपनी समस्या बता दी। बाबा इतराकर कहा, ‘‘अरे बेटा! तुमने बहुत देर कर दी। एक पुत्री के बाद ही मेरे पास […]
चमेली का पति घर से पैदल निकला। सवारी बस से शहर इलाज कराने चला गया। साथ में चमेली भी गयी। दो दिन के बाद गाड़ी में उनका लाश आया। पति के अचानक निधन के ठीक तीन साल बाद इकलौता पुत्र बीमार हो गया। डाॅक्टर को दिखाया तो डाॅक्टर ने भर्ती होने को कहा। किंतु दर्द […]
चित्रगुप्त सुबह से अविनाश कश्यप के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करता पस्त हो गया। दोपहर हो चला पर कोई निर्णय लेने में असफल रहा। अंत में सिर पर हाथ रख कर बैठ जाता है। चित्रगुप्त को परेशान में देखकर यमराज कहता है, ‘‘चित्रगुप्त जी! आपको क्या हुआ? बहुत चिंतित लग रहे हैं।’’ ‘‘क्या बताऊँ महाराज?’’ चित्रगुप्त […]