Month: जुलाई 2023

इक मुसीबत हो गये/कामना मिश्रा

हो गये बच्चे बड़े जब,घर से रुख़्सत हो गये यादों के लम्हे सभी अनमोल दौलत हो गये उड़ गए पंछी से लम्हे,साथ जो मिलकर जिए आज बच्चों के बिना निस-दिन कयामत हो गये घर है सूना, शोर कोई भी तो अब होता नहीं वालिदा-वालिद भी तन्हाई से निस्बत हो गये माँ की मीठी डाँट थी […]

तस्करी-धंधे की देखो हर तरफ़ भरमार है/कामना मिश्रा

धूर्त -झूठों का ही अक्सर होता बेड़ा पार है और सबका तो यहाँ बस होता बँटाधार है छल-कपट की जीत होती है सदा,निस-दिन यहाँ सच छुपा कर मुँह को रोता ही रहा हर बार है  आग लग जाए अभी अन्याय में,हे राम जी कलयुगी पापी-प्रणाली को तो बस धिक्कार है सर उठा कर, शान से […]

काबू में नहीं आपके ये जज़्बात तो/कामना मिश्रा

जो न दे साथ कभी उन से न हो बात तो क्या और बदले न कभी आप के हालात तो क्या देखता सब है यहाँ रब,जो हमारा है पिता हो रहा रोज़ ही है आप पॅ आघात तो क्या अब धरो आप भी धीरज तो ज़रा-सा मन में आज काबू में नहीं आपके ये जज़्बात […]

चले तो जाते हैं कुछ लोग छोड़ कर घर को/कामना मिश्रा

ख़ुशी से ज़िन्दगी होगी बसर कभी न कभी ये दिल चुनेगा,सही,हमसफ़र, कभी न कभी बिछड़ गया है परिंदा जो, नीड़ से अपने मिलेगा उसको भी अपना शजर,कभी न कभी चले तो जाते हैं कुछ लोग छोड़ कर घर को तकेगा उनकी बहुत राह,घर,कभी न कभी बिछड़ के अपने ही घर से,है कौन ख़ुश,ये कहो कि […]

ताबीर मिल गई/कामना मिश्रा

इक दिन मुझे भी प्यार की तहरीर मिल गई ऐसा लगा कि खुशियों की जागीर मिल गई जीती हूँ मस्त हाल में खुशहाल हो के मैं सारे हसीन ख़ाबों की ताबीर मिल गई लिखती हूँ अपने मन की ही बेफ़िक्र हो के मैं जैसे क़लम नहीं कोई शमशीर मिल गई होता है ज़िक्र आपका जब […]

झड़ियां लगीं जो सावन में/मो. शकील अख़्तर

उगा रहे हैं सभी आंखों में बबूलों को कि जिस से नोच सकेंगे बदन के फूलों को चलन जो देखा ज़माने का बदचलन जैसा तो मैं ने तर्क किया जीने के उसूलों को तलाई बूंदों की झड़ियां लगीं जो सावन में कुंवारियों ने शजर पे लगाया झूलों को वो जो कि अस्मतों को पाएमाल करता […]

लाचार भी कर सकता है/मो. शकील अख़्तर

वक़्त इक संग को शाहकार भी कर सकता है बिकने वाले को ख़रीदार भी कर सकता है लाख फ़ितने करें याजूज वो माजूज़ मगर अहल ए ईमां उन्हें लाचार भी कर सकता है दावत ए इश्क़ की बेजा न करो ना क़दरी ये अमल इश्क़ को बेज़ार भी कर सकता है गोश ए लब है […]

मुश्किल सफ़र हुआ है/मो. शकील अख़्तर

तेरे बदन‌ का दहकता गुलाब देखूंगा लबों की प्यास छलकती शराब देखूंगा जबीं से होंटों का मुश्किल सफ़र हुआ है तमाम किताब ए जिस्म के अब सारे बाब देखूंगा हया के रंग में डूबा अगर तुझे देखूं गुनाह गार नज़र से सवाब देखूंगा ऐ मेरी हसरत ए दिल शोखियां न यों दिखला वगरना तुझ को […]

इश्क़ में सौदा नहीं किया/मो. शकील अख़्तर

फिर क़हक़हा उठा है उसी गुलसितान से इक बद नसीब जाएगा फिर अपनी जान से मैं तेरी ज़िन्दगी में उस दाग़ की तरह हटता नहीं जो ज़िन्दगी के दरमियान से रिश्ता है मेरा मुझ से क्या मुझ को ख़बर नहीं पूछूंगा अपनी ज़ात के हर तरजुमान से मैं ने वफ़ा का इश्क़ में सौदा नहीं […]

अंगड़ाई जो आंखें उन की/मो. शकील अख़्तर

शोख़ मंज़र रुख़े ज़ेबा का लुभाता है मुझे रोज़ ख़्वाबों में मेरे आ के सताता है मुझे दफ़अतन लेती हैं अंगड़ाई जो आंखें उन की कोई काजल के शबिस्तां में बिठाता है मुझे मैं कभी बन्द समाअत का अगर दर खोलूं नग़मए इश्क़ वो बरबत से सुनाता है मुझे हमसफ़र है वो मेरा पर हमा […]