Month: अप्रैल 2023

बदल दिया परिदृश्य गाँव का/राहुल द्विवेदी स्मित’

  बदल दिया परिदृश्य गाँव का, फैशन की अंगड़ाई ने। खेत बेंचकर पल्सर ले ली, बुद्धा और कन्हाई ने।। मुन्नी जीन्स पहनकर घूमे, लौटन की फटफटिया पर। सेल्फी लेती नयी बहुरिया, द्वारे बैठी खटिया पर। लाज, शर्म, घूघट, खा डाला, इस टीवी हरजाई ने।। धोती-कुर्ते संदूको में, धूल समय की फाँक रहे। कोट पैंट सदरी […]

सौंप जो मुझको गये थे/राहुल द्विवेदी स्मित’

सौंप जो मुझको गये थे, क्षण कभी अनुराग के तुम मैं उन्हीं सुधियों के’ कोमल, गीत गाता चल रहा हूँ जब कभी विश्वास डोले, मीत मुड़कर देख लेना।। कब भला आसान होता, आग साँसों की बुझाना। सागरों का नीर खारा, नित्य पीना, मुस्कुराना। किन्तु तुम लेकर गये थे, जो वचन उसके लिए ही, कहकहों में […]

छोड़ प्रलय के राग पुराने/राहुल द्विवेदी स्मित’

छोड़ प्रलय के राग पुराने, चलो सृजन के गान सुनायें। बैठ रात की इस चौखट पर, आओ गीत भोर के गायें।। किसने फूँकी सारी बस्ती, यह विचार का विषय नहीं है। कितने घर, दालान जल गये, चर्चाओं का समय नहीं है। इस विनाश के दामन में ही, नव निर्माण छुपा होता है विध्वंसों की राख […]

थोड़ा सा बतियालूं मैं/मयंक श्रीवास्तव

थोड़ा सा बतियालूं मैंं सोच रहा हूँ बहुत दिनों से थोड़ा सा हरषालूं मैं खुलकर अगर नहीं हंस पाया मन ही मन मुस्कालूं मैं। गूंगी सुबह रोज मिलती मैं मिलता बहरी रातों से लेकिन यह इच्छा समझौता करने की हालातों से जीवन के पथरीले पथ को थोड़ा सुगम बनालूं मैं। इस जीवन की दशा दिशा […]

नदी की धारा/मयंक श्रीवास्तव

नदी की धारा मेरे द्वार नदी की धारा जो इस बार बही इतनी बेसुर इतनी बेलय पहले नहीं रही। कोलाहल तो है कलरव वाला संगीत नहीं इतने बड़े सफर में कोई मन का मीत नहीं नर्तन करना और लहरना सब कुछ है सतही। बोल चाल बतियाने की उत्सुकता नहीं दिखी पहली बार नदी में मुझको […]

किरण तुम्हारा पता नहीं है/मयंक श्रीवास्तव

किरण तुम्हारा। पता नहीं है किस कारण से भूल गई हो तुम किरण तुम्हारा घर जाने का वक्त हो गया है देख रहा टकटकी लगाकर तुम्हें सतत कोई स्वर्णिम छवि की चमक देख अपनी सुधि बुधि खोई तुमको बिना लिए जाने को वह तैयार नहीं संध्या का सूरज तुम पर आसक्त हो गया है। हमें […]

मेरे लड़के के जीवन में/मयंक श्रीवास्तव

मेरे लड़के के जीवन में मेरे लड़के के जीवन में। आकर गाँव शहर का लड़का फिर भोपाल गया। मेरे लड़के के जीवन में आ भूचाल गया। मेरा लड़का जान गया क्या होती बिरियानी पीने से पहले शराब में मिलता है पानी वापस जाते समय मीन का स्वाद उछाल गया। ड्रग की पुड़िया से उसकी पहचान […]

विवादों का शहर/मयंक श्रीवास्तव

विवादों का शहर प्रश्न हल करता नहीं है यह विवादों का शहर। यह शहर अब नित तनावों का कहर ढाने लगा चैन घर का छीन कर बाजार हरषाने लगा यह हमारे तंत्र के लंगड़े इरादों का शहर। इस शहर का आदमी ही आदमी को बांटता वक्त मिलते ही कपट की कैंचियों से काटता हाँ कभी […]

फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ/सुरजीत मान जलईया सिंह

फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ फिर वही किस्सा सुनाना चाहता हूँ माँ तुझे मैं गुन-गुनाना चाहता हूँ कल सिरहाने जो तुम्हारा हाथ था उसको फिर तकिया बनाना चाहता हूँ फिर उठा ले गोद में अपनी मुझे दुनियां – दारी भूल जाना चाहता हूँ इस शहर ने छीन ली बरकत मेरी मैं सभी को ये […]

थोड़ा सा रो लेती हूँ/छाया त्रिपाठी ओझा

थोड़ा सा रो लेती हूँ अन्तर्मन में सुस्मृतियों के बीज रोज बो लेती हूँ। याद तुम्हारी आती है तो थोड़ा सा रो लेती हूँ। प्रश्न कई जब उठकर दिल में , करने लगते खींचातानी ! गढ़ते नहीं भाव भी आकर फिर से कोई नयी कहानी ! नयनों में ले नीर सुनो तब, पीर सभी धो […]