यश मालवीय/गीत/मनोज जैन

लेखक

  • मनोज जैन
    25, दिसम्बर,1975
    जन्म स्थान : ग्राम बामौर कला ,जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
    शिक्षा : अंग्रेजी साहित्य में स्नात्कोत्तर, डी .एड.
    प्रकाशित कृतियाँ-
    एक बूँद हम (नवगीत संग्रह 2011)
    धूप भरकर मुट्ठियों में (नवगीत संग्रह 2021)
    बच्चे होते फूल से (बालगीत सँग्रह 2025)
    अनेक शोध सन्दर्भ ग्रन्थों में नवगीत सम्मिलित
    सोशल मीडिया के चर्चित (नवगीत पर एकाग्र साहित्यिक) समूह
     ~ ।।वागर्थ।। ~
          के संचालक
    प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का नियमित प्रकाशन
    आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से समय समय पर प्रसारण
    पता : 106 विट्ठल नगर गुफामन्दिर रोड़ लालघाटी भोपाल 462030
    9301337806
    View all posts
बाद में बातें करूँगा आपसे,
मैं अभी यश मालवीय को,
पढ़ रहा हूँ।
वाल क्या है आईना है,
यह समय का,
भरा पूरा एक दस्तावेज है।
लोकधर्मी चेतना के,
साथ में प्रतिरोध का,
यह अकेला आधिकारिक पेज है।
पेज पढ़ यश मालवीय का,
मैं स्वयं को स्वयं में ही,
गढ़ रहा हूँ।
बाद में बातें करूँगा आपसे,
मैं अभी यश मालवीय को,
पढ़ रहा हूँ।
गीत हो या  गज़ल कोई ,
व्यंजना के ,
साथ पूरा अर्थ सजता है।
आप इनका गद्य पढ़कर,
देखिए कान में,
प्यारा मधुर संतूर बजता है।
साधना से यश शिखर पर हैं
और मैं सोपान
पहला चढ़ रहा हूँ।
बाद में बातें करूँगा आपसे,
मैं अभी यश मालवीय को,
पढ़ रहा हूँ।
यश मालवीय/गीत/मनोज जैन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *