वेग कहाँ से लाऊँ/भाऊराव महंत
घोड़ागाड़ी,ऑटोरिक्शा, कार, सायकिल, मोटर। बस में बैठा हुआ ड्राइवर- और उसका कंडक्टर।। एम्बुलेंस, ट्रक, रेलगाड़ियाँ, मैट्रो, हैलीकॉप्टर। बड़े-बड़े जहाज पानी के, दमकल-वाहन, ट्रैक्टर। छोटे-बड़े सभी यानों के, सुंदर चित्र बनाऊँ। लेकिन अम्मा उन चित्रों में, वेग कहाँ से लाऊँ।।
