कविता

देवादिदेव महादेव/नंदिनी चौहान

शिव जो कालों के काल हैं वो महाकाल हैं त्रिनेत्रधारी शम्भू गले में जिनके व्याल हैं।। जटाओ में गंगा है जिनके चंद्र सोहे भाल है देह रमाते भस्म हैं,पहने बाघ की खाल है।। ओमकार कृपानिधि कैलाश के वासी हैं भक्तों के रक्षक शिव अमर अविनाशी हैं।। नंदी की सवारी है संग में गौरा प्यारी हैं […]

वैशाखी का दिनः जगदीश कौर

This entry is part 22 of 22 in the series मई 2023

वैशाखी का दिनः जगदीश कौर डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) गुरु गोबिंद ने वैशाखी वाले दिन को चुना। लेने को इम्तिहान ताना-बाना था बुना।। यह दिन खुशी का सबके लिए भारी था। किसान भी फसल काटने की तैयारी को था।। सिकखी में धर्म, जाँत का भेदभाव न था। किसी के लिए नफरत, अलगाव भी न था।। हिंदू […]

एक चंदा हैः बबिता प्रजापति

This entry is part 21 of 22 in the series मई 2023

एक चंदा हैः बबिता प्रजापति डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) एक चंदा है उसको घेरे तारे हैं कुछ चंदा संग चमक रहे कुछ दूर बेचारे हैं। वे छोटे प्यारे शिशु छत पे लेटे सोच रहे इस चंदा पे ये बूढ़ी दादी जाने किसके सहारे है। छोटे छोटे भाई बहन तारों की हलचल देख रहे एक सरकता दूजा […]

हार कैसे मान लें हमः डा.रमेश कटारिया

This entry is part 20 of 22 in the series मई 2023

हार कैसे मान लें हमः डा.रमेश कटारिया डाउनलोड ई-पत्रिका (पीडीऍफ़) नफरती तेवर तुम्हारे हार कैसे मान लें हम। ठीक से पहले तुम्हे हम जान लें पहचान लें हम। नफरतें करते रहे और प्यार जतलाते रहे। उसी थाली में छेद किया जिसमें तुम खाते रहे। इन तुम्हारी हरकतों को मनुहार कैसे मान लें हम। कितना समझाया […]

जीवन तो एक बंजारा है/शुभ्रा बाजपेयी

जीवन तो एक बंजारा है । जो फिरता मारा मारा है ॥ इसका तो ध्येय मौत केवल , विधना ने किया इशारा है । यह दो पल सिर्फ हमारा है । जीवन तो एक बंजारा है ॥ यह गीत खुशी और गम के लेकर , मानव काया की बस्ती में । कुछ मधुर और कुछ […]

सपनों को जीवन दे बैठा/राहुल द्विवेदी ‘स्मित’

प्रेम यज्ञ की आहुति बनकर, मैं जीवन का शिखर हो गया। तुम जीकर रह सके न जीवित, मैं मरकर भी अमर हो गया।। सुलग रही हैं अब तक आहे, जिनको तुमने सुलगाया था यों तो है उपहार तुम्हारा, किन्तु आँच तुम सह न सकोगे। जिस एकाकी निर्जन वन में, मैंने काटी उमर विरह की उसमें […]

माँ/रचना निर्मल

1.माँ  माँ गंगा सी  निश्छल  जिसके दो किनारे  समाज और  संस्कार  समेट लेती है जो सबके गम और भर देती है नई उमंग  बच्चों संग अठखेलियां करती है तो शांत हो जाती बड़ों में  जानती है झूठ और सच पर बनी रहती है अंजान  लगी रहती है धोने अपनों के मन में जमी फरेब की […]

माँ की थैली/माधुरी “अदिति”

माँ की थैली, गठरी, बस्ते में… माँ अपने बच्चे को हर चीज़ दे देना चाहती है दुनिया की हर चीज़ समेट लेना चाहती है थैला /गठरी/बस्ते में । आम, कच्ची-कैरी, निबोरी, ऑंवला , इमली , मसाला ,और अचार भी , दाल-चावल-सब्जी, दही कपड़े और जाने क्या-क्या, जानती है , कि चल न सकेंगी ता-उम्र उसकी […]

मानवता करे पुकार/डॉ अंजु दुआ जैमिनी

मानवता करे पुकार इस देश में हर धर्म के  लोग बसते हैं, शायद तभी,  त्रिशूल और डंडे  बंटते हैं।  कुछ बहुसंख्यक  तो कुछ अल्पसंख्यक रहते हैं, तभी दोनों बराबर बराबर मरते हैं, खून के प्यासों की पुकार  जंगल के शेर भी   डरते हैं, मानव को दानव में बदलते देख  दानव सहमते हैं,  कहाँ खो गया […]

गज़ल-नौच कर खा गया/मुझको सज़ा देगा दिल/कृष्णा शर्मा ‘दामिनी’

उसने इक बार जो बोला कभी मुमताज़ मुझे उड़ गया ले के मेरा जज़्ब ए परवाज़ मुझे तू अकेला है कहां हर जगह हाज़िर मैं हूँ दे के तो देख कभी धीरे से आवाज़ मुझे अपने बचपन की सहेली से भी गर बात करूँ देखे मशकूक नज़र से मेरा हमराज़ मुझे एक मुद्दत से अधूरी […]