लेखक
-
वसंत जमशेदपुरी
View all posts
मूल नाम- मामचंद अग्रवाल
उपनाम- वसंत
जन्म-08 दिसम्बर 1957,जमशेदपुर
माता -स्व०श्रीमती प्रभाती देवी
पिता-स्व०श्री देवकरण अग्रवाल (खेमका)
शिक्षा-आई.कॉम(11+2)
लेखन कार्य-1970से
लेखन की भाषा-हिन्दी एवं राजस्थानी कभी-कभी भोजपुरी भी
लेखन की विधा -दोहा,मुक्तक,गीत,गजल,मुक्त छंद,लघुकथा आदि
मूल स्वर-शृंगार एवं पीड़ा
प्रकाशित रचनाएं-देश के प्रमुख अखबारों तथा पत्रिकाओं में शताधिक रचनाएं प्रकाशित
*
साझा प्रकाशन-
-बालबाँसुरी(डॉ०बच्चन पाठक सलिल,राम सेवक विकल,बालकवि हंस),
-बिहार के बाल साहित्यकार(डॉ०बच्चन पाठक सलिल,राम सेवक विकल,बालकवि हंस)
-इंद्रधनुष(संपादक-मनोहर लाल गोयल)
-दोहा दर्शन (चेतन दूबे अनिल,राहुल शिवाय)
-सुकवि पच्चीसी ( चेतन दूबे अनिल,सुनीता पाण्डेय सुरभि)
-त्रिवेणी(चेतन दूबे अनिल,सुनीता पाण्डेय सुरभि)
-सूली ऊपर सेज(चेतन दुबे अनिल,सुनीता पाण्डेय सुरभि)
-साक्षात्कार-आइने के सामने(चेतन दुबे अनिल,सुनीता पाण्डेय सुरभि)
-सत्यम काव्य मेखला(विश्वजीत 'सपन')
-काव्य गुंजना(गीता चौबे गूँज,मनीषा सहाय सुमन)
-अभिनव कुंडलिया(त्रिलोक सिंह ठकुरेला)
-55हिन्दुस्तानी ग़ज़लें(चेतन दुबे अनिल,सुनीता पाण्डेय सुरभि)
-लघुकथा शतक(नवीन गौतम,डॉ०अरविंद पराशर)
-करो रक्त का दान(मधुकांत,महेंद्र जैन,आशा खत्री'लता')
-हिंदी गजल के साक्षी(संपादक-अविनाश भारती),
-कुण्डलिया शतक(संपादक-त्रिलोक सिंह ठकुरेला)
- आचमन(डॉ०रागिनी भूषण,डॉ०अजय कुमार ओझा)
- सँवरता बचपन(सहयोग प्रकाशन)
*
एकल प्रकाशन-अँजुरी भर गीत(गीत संकलन)-2021
ससुराला(ससुराल पर मुक्तक)-2021,
अँजुरी भर गीत-द्वितीय संस्करण-2022
महकती हुई रात होगी(हिंदी ग़ज़ल संग्रह)-2023
मुट्ठी भर वातास(दोहा सतसई)-2023
*
भावानुवाद-सुंदर कांड(राजस्थानी में)-प्रेस में
*
संपादन/सह संपादन-आह्वान,जय भारती,कुरजाँ,राजस्थान नवयुक संघ-मानगो की रजत जयंती एवं स्वर्ण जयंती स्मारिका
*
सम्मान-
काव्य शास्त्री,
कविवर बच्चन पाठक सलिल सम्मान,
दोहा रत्न,
मुक्तक शिरोमणि,
मुक्तक समस्या-पूर्ति सम्मान,
काव्य दिग्गज,
दोहा सम्राट,
रचनाकार सम्मान,
गीत श्री,
श्री साहित्य गौरव सम्मान,
कलम की सुगंध -झारखंड गौरव सम्मान,
गीत कुंभ परिवार द्वारा वर्ष 2020-21 का 'रंग श्री सम्मान',
जिला मारवाड़ी सम्मेलन(2021),अटल बिहारी बाजपेयी जयंती पर भाजपा द्वारा(सांसद के हाथों) सम्मान,
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 2022 का'भाई जी हनुमान प्रसाद पोद्दार सम्मान' ,
मरुधर साहित्य ट्रस्ट(जमशेदपुर) एवं सृजन एजुकेशन ट्रस्ट(बड़ोदरा) द्वारा सृजन साहित्य सम्मान-2023 ,
मरुधर साहित्य ट्रस्ट द्वारा उषा देवी मरुधर साहित्य सम्मान-2023
साहित्य मंडल,नाथद्वारा,राजस्थान द्वारा "हिंदी साहित्य शिरोमणि" की उपाधि से विभूषित
सहयोग द्वारा आयोजित "आओ बचपन सँवारें" बाल कविता लेखन में मेरे गीत"आओ बच्चो भरें सिकोरा" को द्वितीय पुरस्कार
*
संपर्क सूत्र-
सीमा वस्त्रालय,राजा मार्केट
डिमना रोड
मानगो बाजार,जमशेदपुर-831012
जल बचाएँ,जीवन बचाएँ
जब वर्षा का पानी
नदियों में और नदी का पानी
समुद्र में समाता है
फिर समुद्र का पानी
पहले भाप और फिर बादल बन जाता है
बादल पुनः बरस कर
प्रकृति को सरसाता है
फिर समझ में नहीं आता है
कि पीने का पानी
आखिर कहाँ चला जाता है
कहीं यह हमारी गलतियों का
तो नहीं है दुष्परिणाम |
कुँओं के बदले नलकूप
तालाबों पर बनते शॉपिंग मॉल
पक्की हुई पगडंडियाँ तमाम
जंगलों का कटना
बरगद और पीपल का घटना
बेतहाशा बढ़ती आबादी
हमने स्वयं ही चुनी है
अपनी बर्बादी |
नदियों पर बाँध बना कर
हमने ही किया है इन्हें निष्प्राण
अब क्यों रोते हो
जब कंठ में फँसे हैं प्राण
अब भी वक्त है
जंगल बचाएँ,नदी बचाएँ
कूँए और तालाब बचाएँ
जल बचाएँ,जीवन बचाएँ
