हो ‘गणेश’ उत्तीर्ण/भाऊराव महंत

लेखक

  • भाऊराव महंत
    ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
    जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
    पिन - 481226
    मो. 9407307482

    View all posts
लम्बी-लम्बी सूंड तुम्हारी,
सूपे जैसे कान।
और सामने लेकर बैठे,
मोदक की दूकान।
मुँह में एक दाँत है केवल,
मटके जैसा पेट।
जिसमें भर सकते हैं हम तो,
लड्डू सौ-सौ प्लेट।
इतना भोग लगाने से भी,
होता नहीं अजीर्ण।
भोजन खूब पचाने में तुम,
हो ‘गणेश’ उत्तीर्ण।।
हो ‘गणेश’ उत्तीर्ण/भाऊराव महंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *