लेखक
-
भाऊराव महंत
View all posts
ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
पिन - 481226
मो. 9407307482
घोड़ागाड़ी,ऑटोरिक्शा,
कार, सायकिल, मोटर।
बस में बैठा हुआ ड्राइवर-
और उसका कंडक्टर।।
एम्बुलेंस, ट्रक, रेलगाड़ियाँ,
मैट्रो, हैलीकॉप्टर।
बड़े-बड़े जहाज पानी के,
दमकल-वाहन, ट्रैक्टर।
छोटे-बड़े सभी यानों के,
सुंदर चित्र बनाऊँ।
लेकिन अम्मा उन चित्रों में,
वेग कहाँ से लाऊँ।।
वेग कहाँ से लाऊँ/भाऊराव महंत
