लेखक
-
View all postsभाऊराव महंत
ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
पिन - 481226
मो. 9407307482
एक कबूतर छत पर आया,
गुटर-गुटर-गू उसने गाया।
उस छत पर थी नन्ही मुनिया,
देख कबूतर की यह दुनिया।
मुनिया ने जैसे बतलाया,
‘छत पर एक कबूतर आया।
मुनिया की यह बातें सुनकर,
हुआ कबूतर झट छू–मंतर।
छू-मंतर/भाऊराव महंत
