परीक्षा/भाऊराव महंत

लेखक

  • भाऊराव महंत
    ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
    जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
    पिन - 481226
    मो. 9407307482

    View all posts
 बच्चों! जिसकी आशंका से,
अक्सर सब डरते हैं।
कभी न आए, यही कामना,
लोग सभी करते हैं।।
कोई शेर नहीं है वह तो,
कोई भूत नहीं है।
जीवन में कोई भी उससे,
किन्तु अछूत नहीं है।।
लेकिन बच्चों! जिस पर चलती,
नहीं हमारी इच्छा।
लोग उसे डर-डरकर कहते,
आई अरे! परीक्षा।।
परीक्षा/भाऊराव महंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *