कौए भाई/भाऊराव महंत

लेखक

  • भाऊराव महंत
    ग्राम बटरमारा, पोस्ट खारा
    जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश
    पिन - 481226
    मो. 9407307482

    View all posts
कौए भाई–कौए भाई,
तुम जो काले-काले हो।
कर्कश बोली होकर भी तुम,
कितने भोले-भाले हो।।
कोयल तुम्हें समझती अपना,
शत्रु बड़ा सबसे भाई।
लेकिन उसने कभी न जाना
कितनी तुम में करुणाई।।
तुम ही तो कोयल के कुल में,
नित्य उजाला करते हो।
उसके नन्हे-नन्हे बच्चे,
खुद जो पाला करते हो।।
कौए भाई/भाऊराव महंत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *