लेखक
-
माधुरी-चतुर्वेदी-मिश्रा'अदिति' रेडियो मानव रचना के लिए लगभग २०० लेखकों का इंटरव्यू उनके पसंदीदा गीतों के साथ,कर चुकी हैं....तदुपरांत झलकियां भी । जिनमे राजेन्द्र यादव -मन्नू भंडारी, पद्मश्री पदमा सचदेवा, राजेन्द्र नाथ रहबर, लक्ष्मी शंकर वाजपेयी-ममता किरण, डॉ सरोजनी प्रीतम, और बहुत से ....कई काव्य संग्रह और संकलन, देश-विदेश की पत्र-पत्रिकाओं मे प्रकाशित,
View all posts
माँ की थैली, गठरी, बस्ते में…
माँ अपने बच्चे को हर
चीज़ दे देना चाहती है
दुनिया की हर चीज़
समेट लेना चाहती है
थैला /गठरी/बस्ते में ।
आम, कच्ची-कैरी,
निबोरी, ऑंवला , इमली ,
मसाला ,और अचार भी ,
दाल-चावल-सब्जी, दही
कपड़े और जाने क्या-क्या,
जानती है , कि चल न सकेंगी
ता-उम्र उसकी दी ये चीजें,
सो देती है , शिक्षा,संस्कार,
ज्ञान और आत्मविश्वास भी ,
गठरी की सारी चीजें
तिरोहित हो भी जाएँ.
शिक्षा-संस्कार-ज्ञान और
आत्मविश्वास ता-उम्र देंगे
उसके बच्चे का साथ.
माधुरी “अदिति”
