कौए भाई/भाऊराव महंत
कौए भाई–कौए भाई, तुम जो काले-काले हो। कर्कश बोली होकर भी तुम, कितने भोले-भाले हो।। कोयल तुम्हें समझती अपना, शत्रु बड़ा सबसे भाई। लेकिन उसने कभी न जाना कितनी तुम में करुणाई।। तुम ही तो कोयल के कुल में, नित्य उजाला करते हो। उसके नन्हे-नन्हे बच्चे, खुद जो पाला करते हो।।
