Month: नवम्बर 2023

धर्मपरायण रीक्ष/चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

1 सायंकाल हुआ ही चाहता है। जिस प्रकार पक्षी अपना आराम का समय आया देख अपने-अपने खेतों का सहारा ले रहे हैं उसी प्रकार हिंस्र श्‍वापद भी अपनी अव्याहत गति समझ कर कंदराओं से निकलने लगे हैं। भगवान सूर्य प्रकृति को अपना मुख फिर एक बार दिखा कर निद्रा के लिए करवट लेने वाले ही […]

सुखमय जीवन/चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

1 परीक्षा देने के पीछे और उसके फल निकलने के पहले दिन किस बुरी तरह बीतते हैं, यह उन्हीं को मालूम है जिन्हें उन्हें गिनने का अनुभव हुआ है। सुबह उठते ही परीक्षा से आज तक कितने दिन गए, यह गिनते हैं और फिर ‘कहावती आठ हफ्ते’ में कितने दिन घटते हैं, यह गिनते हैं। […]

लघु-कथाएँ/चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’

गालियां एक गांव में बारात जीमने बैठी । उस समय स्त्रियां समधियों को गालियां गाती हैं, पर गालियां न गाई जाती देख नागरिक सुधारक बाराती को बड़ा हर्ष हुआ । वहग्राम के एक वृद्ध से कह बैठा, “बड़ी खुशी की बात है कि आपके यहाँ इतनीतरक्की हो गई है।” बुड्ढा बोला, “हाँ साहब, तरक्की हो […]

परीक्षा गुरु (प्रकरण1-11)/ लाला श्रीनिवास दास

निवेदन अबतक नागरी और उर्दू भाषामैं अनेक तरह की अच्छी, अच्छी पुस्तकें तैयार हो चुकी हैं परन्तु मेरे जान इसरीतिसे कोई नहीं लिखी गई इसलिये अपनी भाषामैं यह नई चालकी पुस्तक होगी परंतु नई चाल होनेंसै ही कोई चीज अच्छी नहीं हो सक्ती बल्कि साधारण रीतिसै तो नई चालमैं तरह, तरह की भूल होनेंकी संभावना […]

परीक्षा गुरु (प्रकरण12-25)/लाला श्रीनिवास दास

प्रकरण-१२ : सुख दु:ख आत्‍मा को आधार अरु साक्षी आत्‍मा जान निज आत्माको भूलहू करियेनहिंअपमान29 (29आत्मैव ह्यात्मन: साक्षी गति रात्मा तथात्मन: भाव संस्था: स्वमात्मानं नृणां साक्षिण मुत्तमम् ।।) मनुस्‍मृति। “सुख दु:ख तो बहुधा आदमी की मानसिक बृत्तियों और शरीर की शक्ति के आधीन हैं।एक बात सै एक मनुष्‍य को अत्‍यन्त दु:ख और क्‍लेश होता है […]

परीक्षा गुरु (प्रकरण26-41)/लाला श्रीनिवास दास

प्रकरण-२६ : दिवाला कीजै समझ, न कीजिए बिना बि चार व्‍यवहार।। आय रहत जानत नहीं ? सिरको पायन भार ।। बृन्‍द। लाला मदनमोहन प्रात:काल उठते ही कुतब जानें की तैयारी कर रहे थे। साथ जानेंवाले अपनें, अपनें कपड़े लेकर आते जाते थे, इतनें मैं निहालचंद मोदी कई तकाजगीरों को साथ लेकर आ पहुँचा। इस्‍नें हरकिशोर […]

सर्वोत्तम उद्योग/अवनीश सिंह चौहान

छार-छार हो पर्वत दुख का ऐसा बने सुयोग गलाकाट इस ‘कंप्टीशन’ में मुश्किल सर्वप्रथम आ जाना शिखर पा गए किसी तरह तो मुश्किल है उस पर टिक पाना   सफल हुए हैं इस युग में जो ऊँचा उनका योग   बड़ी-बड़ी ‘गाला’ महफिल में कितनी हों भोगों की बातें और कहीं टपरे के नीचे सिकुड़ी […]

रेल- ज़िंदगी/अवनीश सिंह चौहान

एक ट्रैक पर रेल ज़िंदगी कब तक? कितना सफ़र सुहाना   धक्का-मुक्की भीड़-भड़क्का बात-बात पर चौका-छक्का   चोट किसी को लेकिन किसकी ख़त्म कहानी किसने जाना   एक आदमी दस मन अंडी लदी हुई है पूरी मंडी   किसे पता है कहाँ लिखा है किसके खाते आबोदाना   बिना टिकट छुन्ना को पकड़े रौब झाड़ […]

चिंताओं का बोझ-ज़िंदगी/अवनीश सिंह चौहान

सत्ता पर क़ाबिज़ होने को कट-मर जाते दल आज सियासत सौदेबाजी जनता में हलचल   हवा चुनावी आश्वासन के लड्डू दिखलाए खलनायक भी नायक बनकर संसद पर छाए   कैसे झूठ खुले, अँजुरी में- भरते गंगा-जल   लाद दिए पिछले वादों पर और नये कुछ वादे चिंताओं का बोझ-ज़िंदगी कोई कब तक लादे   जिये-मरे, […]

श्रम की मण्डी/अवनीश सिंह चौहान

  बिना काम के ढीला कालू मुट्ठी- झरती बालू   तीन दिनों से आटा गीला हुआ भूख से बच्चा पीला   जो भी देखे, घूरे ऐसे ज्यों शिकार को भालू   श्रम की मंडी खड़ा कमेसुर बहुत जल्द बिकने को आतुर   भाव मजूरी का गिरते ही पास आ गए लालू   बीन कमेसुर रहा […]