लेखक
-
View all postsरचना निर्मल
जन्मतिथि - 05 अगस्त 1969 जन्म स्थान - पंजाब (जालंधर)
शिक्षा - स्नातकोत्तर
प्रकाशन- 5 साझा संग्रह
उल्लेखनीय सम्मान/पुरस्कार महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार, कई राष्ट्रीय व क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कार
संप्रति - प्रवक्ता ( राजनीति विज्ञान)
संपर्क - 202/A 3rd floor Arjun Nagar
लगाता रोज़ मैं चहरा नया हूँ तेरा ही ऐब हूँ तुझमें छिपा हूँ लड़ाई ख़ुद से ही लड़ता रहा हूँ बख़ूबी बात यह मैं जानता हूँ लगा है रोग सच्चाई का जब से दिखाती हर किसी को आइना हूँ जो बाँधे आपको ताउम्र मुझसे मुहब्बत का वही मैं दाइरा हूँँ जकड़ लेता है सबके ज़ह्न को जो मैं तेरे दिल का वो ही तज़्किरा हूँ उतरता है जो आँखों से जिगर तक ख़यालों से बना वो रास्ता हूँ समझ पाई कभी जिसको न “निर्मल” ख़मोशी तोड़ता वो वाक़िआ हूँ सभी से बात खुल के करता हूँ बस “मैं अपने आप से कम बोलता हूँ”
लगाता रोज़ मैं चहरा नया हूँ/ग़ज़ल/रचना निर्मल
