+91-9997111311,    support@sahityaratan.com

सर्वसुपूजित राम हैं/गीत/नन्दिता शर्मा माजी

सत्कर्मो की सोच जहाँ है,
वहीं सुवन्दित राम हैं।
जहाँ जहाँ मर्यादा है बस, वहीं उपस्थित राम हैं ।।
निश्छल, निर्मल, उज्ज्वल उर हो, पावन धड़कन हो जिसमें।
अटल प्रबल निश्चय हो जिसका, तनिक न विचलन हो जिसमें।।
दृढ़ निश्चय प्रणबद्ध जहाँ है, कृतसंकल्पित राम हैं।
जहाँ जहाँ मर्यादा है बस, वहीं उपस्थित राम हैं।।
पर पीड़ा से उर विचलित हो, अश्रु बहें मन पिघल उठे।
जन-जन की पीड़ा हरने का, भाव सहज ही मचल उठे।।
समझो उसके मन-मंदिर में सर्वसुपूजित राम हैं,
जहाँ जहाँ मर्यादा है बस, वहीं उपस्थित राम हैं।।
पले जहाँ निःस्वार्थ भावना, परहित चिन्तन-रत मन हो।
जन-जन की पीड़ा से आहत, साधु-सन्त हर सज्जन हो।।
अंकुर जहाँ नेह का पुष्पित,
वहीं अंकुरित राम हैं।
जहाँ जहाँ मर्यादा है बस, वहीं उपस्थित राम हैं।।
मानस सरयू जल सा निर्मल, चिन्तन में सनातन है।।
भाव सुमन के शुभ सौरभ से, सुरभित मन का उपवन है।।
शाख-शाख के हर पल्लव में,
सदा पल्लवित राम हैं।
जहाँ जहाँ मर्यादा है बस, वहीं उपस्थित राम हैं।।

लेखक

  • न्दिता माजी शर्मा कवयित्री/ संपादक/ अनुवादक/ अलंकरण शास्त्री सम्प्रति अध्यक्ष- कर्म फाउंडेशन शैक्षिक योग्यता/ पेशा बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) , डिप्लोमा (ऐविएशन एंड हास्पिटैलिटी) , फैशन डिजाइनिंग पूर्व कंपनी - इंडिगो एयरलाइंस , जी छत्तीसगढ़ , वर्तमान व्यवसाय - कर्मा लाजिस्टिक्स / कर्मा वर्क्स जन्म 09 जुलाई, 1988, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ स्थाई निवास नवी मुम्बई, महाराष्ट्र लेखन भाषा हिंदी व अंग्रेजी लेखन विधा गद्य, पद्य ( कविता, मुक्तक, छंद, दोहे , चौपाई, चौपेया, लघुकथा,कहानी डायरी,) सम्पर्क सूत्र nandita.sahitya@gmail.com +91-8369608434 लेखिका/डिजीटल अलंकरणकर्ता/ कवयित्री /समाज सेविका संस्थापक/अध्यक्ष - कर्मा फाऊंडेशन राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष - साहित्य संगम संस्थान (पंजीकृत साहित्यिक संस्था) अलंकरण प्रमुख - साहित्योदय(पंजीकृत साहित्यिक संस्था) प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष - साहित्य संगम संस्थान, (महाराष्ट्र इकाई) जिला प्रभारी - एन.जी.टी.ओ मीडिया प्रभारी - महाराष्ट्र शब्दाक्षर मुख्य संपादक - दोहा संगम ( मासिक ई पत्रिका ) संपादक - वन्दिता ( मासिक ई पत्रिका ) मुख्य संपादक - महाराष्ट्र मल्हार ( मासिक ई पत्रिका ) प्रधान संपादक- आह्लाद मासिक ई-पत्रिका प्रधान संपादक- अविचल प्रभा मासिक ई-पत्रिका कई विधाओं में लेखन। अनेक ई पत्रिकाओं का सफल संपादन। विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक मंचो से सम्मानित। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में स्वतंत्र लेखन। ०६ साझा- संग्रह 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज। अनावृत संचालन हेतु लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज ०१ साझा- संग्रह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ०१ दिव्याक्षर ब्रेल साझा-संग्रह वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा साहित्य भूषण सम्मान २०२३ से सम्मानित आई पी सी द्वारा दो बार सम्मानित। 100 से अधिक प्रतिष्ठित मंचों पर संचालन व काव्यपाठ का अनुभव अपनी साहित्यसेवा की इस यात्रा में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिनका विवरण निम्नवत है - 1. शाश्वत श्रीराम पोस्टकार्ड अभियान में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित, विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता के लिए तीन बार गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो बार लन्दन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज। 2. लगभग 70 से ज्यादा ई पत्रिकाओं का सफल सम्पादन महाराष्ट्र मल्हार, दोहा संगम, आह्लाद, साहित्योदय,अविचल प्रभा आदि। नशामुक्ति अभियान पर केंद्रित ई-पत्रिका लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी 3. रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, हिंदू सेवा संघ, साहित्योदय आदि विभिन्न पटलों पर अंग्रेजी व हिंदी कार्यक्रमों में संचालन का अनुभव। 4. हिंदी अकादमी शिक्षा भूषण सम्मान, साहित्योदय सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, इंडियन प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा सम्मान प्राप्त, कल्याण महिला मोर्चा द्वारा सम्मान प्राप्त , एम2एम द्वारा आउटस्टैंडिंग पोएट सम्मान आदि से सम्मानित 5.जन रामायण, कृष्णायण, भारत का छंदबद्ध संविधान, एकात्मकता के दोहे, सीता का स्वयंवर आदि संग्रहों में सहभागिता। 6. एकल काव्य संग्रह - आनन्दिता , एकल दोहा संग्रह - नन्दिता की कलम से, प्रकाशाधीन

    View all posts
सर्वसुपूजित राम हैं/गीत/नन्दिता शर्मा माजी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

×