हमारा क्या है शराफ़त बनाये रखेंगे/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

लेखक

  • डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी
    जन्म -10 जनवरी 1978, बेगूसराय, बिहार
    हिन्दी,शिक्षा शास्त्र,और अंग्रेजी में स्नातकोत्तर,बीएड और पत्रकारिता,पीएच-डी हिन्दी, यू जी सी नेट हिन्दी.
    -खुले दरीचे की खुशबू, खुशबू छू कर आई है (हिन्दी ग़ज़ल )परवीन शाकिर की शायरी, गजल लेखन परंपरा और हिंदी ग़ज़ल का विकास, डॉ.भावना का गजल साहित्य चिंतन और दृष्टि(आलोचना)चांद हमारी मुट्ठी में है, आख़िर चांद चमकता क्यों है, मैं आपी से नहीं बोलती (बाल कविता )आदि पुस्तकें प्रकाशित, हिंदी, उर्दू और मैथिली की तमाम राष्ट्रीय पत्र -पत्रिकाओं में नियमित लेखन आकाशवाणी और दूरदर्शन से लगातार प्रसारण विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा सौ से अधिक पुरस्कार तथा सम्मान.
    वृत्ति -अध्यापन
    पत्राचार -ग्राम /पोस्ट -माफ़ी, वाया -अस्थावां, ज़िला-नालंदा, बिहार 803107, मोबाइल 9934847941,620525425
    zeaurrahmanjafri786@gmail.com

    View all posts
जो हट गये भी तो आदत बनाये रखेंगे
हम उनसे अपनी मोहब्बत बनाये रखेंगे

हर इक शख्स से मिलना नहीं जरूरी है
जहां भी हो सके इज़्ज़त बनाये  रखेंगे

कभी भी उसकी रिवायत पे हम न जायेंगे
मेरी ज़ुबां है सदाक़त बनाये रखेंगे

वहां पे जाएंगे लौटेंगे फिर से आएंगे
हम अपने खूँ में हरारत बनाये रखेंगे

बड़े हैं लोग हमें बोल भी अगर कुछ दें
हमारा क्या है शराफ़त बनाये रखेंगे

किसे ख़बर है कभी उनसे काम पड़ जाये
हम उनसे अपनी ज़रूरत बनाये रखेंगे

उन्हें ग़ुरूर है अपनी नई हवेली पर
हम शेर लिख के  ही शोहरत बनाये रखेंगे

हमें यकीं है मोहब्बत ये जीत जाएगी
वो चाहे जितनी भी नफ़रत बनाये रखेंगे
हमारा क्या है शराफ़त बनाये रखेंगे/गज़ल/डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *