लेखक
-
अविनाश भारती
जन्मस्थान- मुजफ्फरपुर
जन्मतिथि- 08 जनवरी 1995
शिक्षा - पीएचडी (शोधरत)
सम्प्रति (व्यवसाय)- सहायक प्राध्यापक
लेखन विधाएँ- ग़ज़ल, आलोचना• प्रकाशित पुस्तकें -
1.अदम्य (ग़ज़ल संग्रह)
2.बाबा बैद्यनाथ झा की ग़ज़ल साधना
3. हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी• प्रकाशन
कई साझा संकलन में ग़ज़लें प्रकाशित, हंस, वागर्थ, साहित्य अमृत, ककसाड़, गीत गागर, हरिगंधा, प्रेरणा अंशु, श्री साहित्यारंग, दैनिक जागरण, प्रभात ख़बर, हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, कविता कोश, अमर उजाला काव्य आदि पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर ग़ज़लें प्रकाशित।• प्रसारण -
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी,पटना पर निरंतर ग़ज़लों का प्रसारण• सम्मान/पुरस्कार-
नागार्जुन काव्य सम्मान 2020, साहित्य सर्जक सम्मान-2023, बिहार गौरव सम्मान- 2023• संपर्क -
View all posts
ग्राम+ पोस्ट - अहियापुर
प्रखण्ड - साहेबगंज
जिला - मुजफ्फरपुर (बिहार)
पिनकोड- 843125
ईमेल- avinash9889@gmail.com
मोबाइल नं०- 9931330923
कौन आए इधर या उधर से यहाँ
सुब्ह भी गर्म है दोपहर से यहाँ
शौक़ से मत कहो पेट के वास्ते
दूर हैं हम सभी अपने घर से यहाँ
बाप से हैं खफ़ा घर के बेटे सभी
दूर जैसे परिंदा शजर से यहाँ
क्यों नहीं है दिखाता ख़बर ये कोई
जो भी देखी है सबने नज़र से यहाँ
एक दूजे के दुश्मन बने हैं सभी
मौत होती नहीं अब उमर से यहाँ
बात ‘अविनाश’ ईमां की करते हो तुम
लोग उठते कहाँ हैं कमर से यहाँ
