राम जाने ये कैसी बस्ती है/ग़ज़ल/ए.एफ़. ’नज़र’

लेखक

  • ए.एफ़. ’नज़र’
    जन्म -30 जून,1979
    गाँव व डाक- पिपलाई, तहसील- बामनवास
    ज़िला- गंगापुर सिटी (राज), पिन- 322214
    मोबाइल - 9649718589
    Email- af.nazar@rediffmail.com

    View all posts

राम जाने ये कैसी बस्ती है,
छत गिरे तो दिवार हँसती है।

हम उन्हीं मौसमों के पाले हैं,
धूप जब छाँव को तरसती है।

ज़िन्दगी की तमाम जद्दोजहद,
धूप में पानियों की मस्ती है।

इन चमकते हुए सवेरों से,
रात ही रात क्यूँ बरसती है।

जाने क्या आप ढूँढ़ते हैं यहाँ,
दिल अजायब घरों की बस्ती है।

राम जाने ये कैसी बस्ती है/ग़ज़ल/ए.एफ़. ’नज़र’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *