लेखक
-
सत्यम भारती
जन्म-20 मई 1995
जन्मस्थान- बेगूसराय, बिहार
शिक्षा :-
स्नातक, बीएचयू
परास्नातक, जेएनयू
नेट और जेआरएफ(हिंदी)
पीएचडी(अध्ययनरत), हिंदी विश्वविद्यालय,वर्धा
सम्प्रति-
प्रवक्ता (हिंदी)
राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज
नैथला हसनपुर, बुलंदशहरप्रकाशित कृतियाँ-
View all posts
बिखर रहे प्रतिमान (दोहा-संग्रह)
सुनो सदानीरा (ग़ज़ल-संग्रह)
प्यार और तकरार तुम्हीं से
फिर-फिर है मनुहार तुम्हीं से
पतझड़ मन का दूर करे जो
गुलशन और बहार तुम्हीं से
तुम तक ही मेरी कविताएँ
ग़ज़लों का विस्तार तुम्हीं से
सारी दुनियाँ तुममें दिखतीं
मेरा है संसार तुम्हीं से
सपने,ख़ुशबू,बादल,जुगनू
सबका कारोबार तुम्हीं से
मेरा है संसार तुम्हीं से/गज़ल/सत्यम भारती
