बाबूजी/गज़ल/संजीव प्रभाकर

लेखक

  • संजीव प्रभाकर

    जन्म : 03 फरवरी 1980
    शिक्षा: एम बी ए
    एक ग़ज़ल संग्रह ‘ये और बात है’ प्रकाशित और अमन चाँदपुरी पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत
    आकाशवाणी अहमदबाद और वडोदरा से ग़ज़लों का प्रसारण
    भारतीय वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त
    सम्पर्क: एस-4, सुरभि - 208 , सेक्टर : 29
    गाँधीनगर 382021 (गुजरात)
    ईमेल: sanjeevprabhakar2010@gmail.com मोब: 9082136889 / 9427775696

    View all posts

अपनी है जो परिभाषा वो आप हैं बाबूजी,

परिवार की परिसीमा परिमाप हैं बाबूजी।

श्रृंगार हैं माई का , माई की जो साड़ी है,

उसपर वो जो कुमकुम है, वो छाप हैं बाबूजी।

होकर मैं शुरू उनसे, होता भी उन्हीं तक हूँ,

दुनिया हैं मेरी, मेरे माँ- बाप हैं बाबूजी।

मैं लाख छुपाऊँ पर हर बात समझ लेते,

हर बात समझकर भी , चुपचाप हैं बाबूजी।

संगीत भरा जीवन जिससे है बना मेरा ,

उस गीत के पहले के आलाप हैं बाबूजी।

बाबूजी/गज़ल/संजीव प्रभाकर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *