लेखक
-
कामना मिश्रा
View all posts
दिल्ली, भारत
शिक्षा- BSc.Botany .Hons , खालसा कॉलेज,नार्थ कैम्पस दिल्ली विश्वविद्यालय
NIIT में English Facilitator and Interview Skills expert की नौकरी
Kamna Classes -- मेरा कोचिंग सेंटर
English Speaking Skill expert and Personality Groomer, English Teacher
समाज सेविका
शिक्षाविद
इक दिन मुझे भी प्यार की तहरीर मिल गई
ऐसा लगा कि खुशियों की जागीर मिल गई
जीती हूँ मस्त हाल में खुशहाल हो के मैं
सारे हसीन ख़ाबों की ताबीर मिल गई
लिखती हूँ अपने मन की ही बेफ़िक्र हो के मैं
जैसे क़लम नहीं कोई शमशीर मिल गई
होता है ज़िक्र आपका जब भी कभी कहीं
लगता है जैसे ग़म की ही जागीर मिल गई
सोचा न था कभी वही सब हो रहा है अब
सहरा में भी बहार की तासीर मिल गई
कामना मिश्रा
