झगड़े की शुरुआत करेंगे ज़ाहिर है/गज़ल/आर.पी. सोनकर ‘तल्ख़ मेहनाजपुरी’

लेखक

  • परिचय:--
    प्रचलित नाम:- आर.पी. सोनकर 'तल्ख़ मेहनाजपुरी'
    जन्म तिथि- 13-09-1959(तेरह जनवरी उन्नीस सौ उनसठ)
    जन्म स्थान-- ग्राम व पोस्ट- मेहनाजपुर ,तहसील लालगंज ,जिला आजमगढ़. उत्तर प्रदेश.
    वर्तमान निवास-- द्वारा श्रीमती राधा रानी सोनकर ,13-ए, न्यू कॉलोनी,मुरादगंज, जौनपुर-222001
    मो.न.--+918858655061/+919648718584
    Email: ramsonkar1959@gmail.com
    शिक्षा.--हायर सेकंडरी तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ।
    संस्थाओं से जुड़ाव:
    *अध्यक्ष ,प्रगति शील लेखक संघ, जौनपुर
    *'जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन' ,हिंदी भवन जौनपुर
    * * 'कोशिश 'जौनपुर
    *'अखिल भारतीय काव्य मंच '
    **'अंबेडकर मिशन भारत '
    *'बहुजन एंपावरमेंट '
    **'संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति' कानपुर ।
    * 'कन सेवा समिति '
    * *' दलित लेखक संघ '
    *'बहुजन विमर्श'
    ** 'ग़ज़ल सराय '
    *रोज़ी लाइट 'जामनगर ,'आज 'अखबार वाराणसी,'बयान' , 'अंबेडकर टुडे', 'दलित दस्तक', 'शोध संस्थान', 'गोमती के स्वर', 'कथोपकथन','प्रेरणा अंशु ' आदि,विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित कविताएं और ग़ज़लें :
    * संप्रति: उत्तर प्रदेश जल निगम के सहायक अभियंता के पद से अवकाश प्राप्त ।स्वतंत्र चिंतन एवं लेखन।
    पुस्तकें--
    प्रकाशित--
    01.'ज़िंदगी अनुबंध है' _ग़ज़ल संग्रह

    प्रकाशनाधीन
    02. 'इबारत सच की' कविता संग्रह
    03. हमारे शहर में कविता संग्रह

    View all posts

झगड़े की शुरुआत करेंगे ज़ाहिर है।
आप यही दिन-रात करेंगे ज़ाहिर है।।

मन्दिर,मस्ज़िद से नफ़रत के बीजों का,
उत्पादन इफ़रात करेंगे ज़ाहिर है।

करते-करते भाई-चारा की बातें ,
भाई के संग घात करेंगे ज़ाहिर है।

रोज़ी-रोटी-शिक्षा,ग़ैर ज़रूरी कह,
बस मज़हब की बात करेंगे ज़ाहिर है।

आदिमवासी भीलों का भी भारत है,
कह दूँ तो उत्पात करेंगे ज़ाहिर है।

सच कहने,सच सुनने वालों के ऊपर,
पत्थर की बरसात करेंगे ज़ाहिर है।

झगड़े की शुरुआत करेंगे ज़ाहिर है/गज़ल/आर.पी. सोनकर ‘तल्ख़ मेहनाजपुरी’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *