जाते जाते वो निशानी दे गया/गज़ल/संजीव प्रभाकर

लेखक

  • संजीव प्रभाकर

    जन्म : 03 फरवरी 1980
    शिक्षा: एम बी ए
    एक ग़ज़ल संग्रह ‘ये और बात है’ प्रकाशित और अमन चाँदपुरी पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत
    आकाशवाणी अहमदबाद और वडोदरा से ग़ज़लों का प्रसारण
    भारतीय वायुसेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त
    सम्पर्क: एस-4, सुरभि - 208 , सेक्टर : 29
    गाँधीनगर 382021 (गुजरात)
    ईमेल: sanjeevprabhakar2010@gmail.com मोब: 9082136889 / 9427775696

    View all posts

जाते जाते वो निशानी दे गया,

अनकही उलझी कहानी दे गया।

बंद दरवाजे दरीचे खिड़कियाँ,

किस कदर यादें पुरानी दे गया।

ख्वाहिशें उसकी हमेशा खुश रहूँ,

सूखती आँखों में पानी दे गया।

बाजियाँ हमने लगा दी जान की,

शौक से वो भी जवानी दे गया।

इंतजारे-वक़्त में ठहरी हुई,

ज़िन्दगी को इक रवानी दे गया।

जाते जाते वो निशानी दे गया/गज़ल/संजीव प्रभाकर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *