लेखक
-
रवीन्द्र उपाध्याय
जन्म- 01.06.1953
विश्वविद्यालय प्राचार्य (से.नि.) विश्वविद्यालय हिन्दी विभाग, बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर।
शिक्षा- एम. ए. (हिन्दी), पी-एच. डी.
प्रकाशित कृतियाँ : बीज हूँ मैं (कविता संग्रह), धूप लिखेंगे-छाँह लिखेंगे (गीत-ग़ज़ल संग्रह), देखा है उन्हें (कविता संग्रह)संपर्क : दाऊदपुर कोठी, पत्रालय- एम. आई. टी., मुजफ्फरपुर - 842003 (बिहार)
View all posts
मोबाइल नं.- 8102139125
किससे किसकी यारी है
दुनिया कारोबारी है !
जाल बिछा है, दाने हैं
दुबका वहीं शिकारी है !
मंचों पर जोकर काबिज
प्रहसन क्रमशः जारी है !
बुझे-बुझे खुद्दार लगें
दमक रहा दरबारी है !
सुख तो एक छलावा है
दुख की लम्बी पारी है !
किससे किसकी यारी है/ग़ज़ल/रवीन्द्र उपाध्याय
