लेखक
-
कामना मिश्रा
View all posts
दिल्ली, भारत
शिक्षा- BSc.Botany .Hons , खालसा कॉलेज,नार्थ कैम्पस दिल्ली विश्वविद्यालय
NIIT में English Facilitator and Interview Skills expert की नौकरी
Kamna Classes -- मेरा कोचिंग सेंटर
English Speaking Skill expert and Personality Groomer, English Teacher
समाज सेविका
शिक्षाविद
हो गये बच्चे बड़े जब,घर से रुख़्सत हो गये
यादों के लम्हे सभी अनमोल दौलत हो गये
उड़ गए पंछी से लम्हे,साथ जो मिलकर जिए
आज बच्चों के बिना निस-दिन कयामत हो गये
घर है सूना, शोर कोई भी तो अब होता नहीं
वालिदा-वालिद भी तन्हाई से निस्बत हो गये
माँ की मीठी डाँट थी , पापा से भी तकरार थी
ख़ामुशी के अब सभी पल, इक मुसीबत हो गये
हो नहीं सकती बयां, लफ़्ज़ों में ही बातें सभी
देख लो ये भाव सारे ख़ुद शिकायत हो गये
कामना मिश्रा
