लेखक
-
ए.एफ़. ’नज़र’
View all posts
जन्म -30 जून,1979
गाँव व डाक- पिपलाई, तहसील- बामनवास
ज़िला- गंगापुर सिटी (राज), पिन- 322214
मोबाइल - 9649718589
Email- af.nazar@rediffmail.com
अब भला कौन पड़ोसी की ख़बर रखता है,
आज हर शख़्स सितारों पे नज़र रखता है।
खूब पछताऐगा यह गाँव से जाने वाला,
हर नगर जलती हुई राहगुज़र रखता है।
एक मुद्दत से न ली अपने बुजुर्गों की ख़बर,
यूँ तो वो सारे ज़माने की ख़बर रखता है।
हक़परस्ती की हिमायत में वही बोलेगा,
अपने सीने में जो पत्थर का जिगर रखता है।
अपने मज़बूत इरादों को सदा क़ायम रख,
चाँद छूने की तमन्ना तू अगर रखता है।
अब भला कौन पड़ोसी की ख़बर रखता है/ग़ज़ल/ए.एफ़. ’नज़र’
