+91-9997111311,    support@sahityaratan.com

घुमड़ रहे हैं घन विकराले/सजल/नन्दिता माजी शर्मा

घुमड़ रहे हैं घन विकराले।
दबे जा रहे विमल उजाले।।
साधु-संत-मुनि ध्यानमग्न सब।
काम,लोभ, मद मन में पाले।।
कम कृतित्व है अधिक दिखावा।
अधजल-गगरी नीर उछाले।।
लाल महावर सजा पगों में।
झाँक रहे हैं तलवे काले।।
ढोल पीटते पर-दोषों का।
निज पर लोगों के मुख ताले।।
विवश क्षुधा से भिक्षु विकल है।
नालों में नित बहे निवाले।।

लेखक

  • न्दिता माजी शर्मा कवयित्री/ संपादक/ अनुवादक/ अलंकरण शास्त्री सम्प्रति अध्यक्ष- कर्म फाउंडेशन शैक्षिक योग्यता/ पेशा बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) , डिप्लोमा (ऐविएशन एंड हास्पिटैलिटी) , फैशन डिजाइनिंग पूर्व कंपनी - इंडिगो एयरलाइंस , जी छत्तीसगढ़ , वर्तमान व्यवसाय - कर्मा लाजिस्टिक्स / कर्मा वर्क्स जन्म 09 जुलाई, 1988, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ स्थाई निवास नवी मुम्बई, महाराष्ट्र लेखन भाषा हिंदी व अंग्रेजी लेखन विधा गद्य, पद्य ( कविता, मुक्तक, छंद, दोहे , चौपाई, चौपेया, लघुकथा,कहानी डायरी,) सम्पर्क सूत्र nandita.sahitya@gmail.com +91-8369608434 लेखिका/डिजीटल अलंकरणकर्ता/ कवयित्री /समाज सेविका संस्थापक/अध्यक्ष - कर्मा फाऊंडेशन राष्ट्रीय सह-अध्यक्ष - साहित्य संगम संस्थान (पंजीकृत साहित्यिक संस्था) अलंकरण प्रमुख - साहित्योदय(पंजीकृत साहित्यिक संस्था) प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष - साहित्य संगम संस्थान, (महाराष्ट्र इकाई) जिला प्रभारी - एन.जी.टी.ओ मीडिया प्रभारी - महाराष्ट्र शब्दाक्षर मुख्य संपादक - दोहा संगम ( मासिक ई पत्रिका ) संपादक - वन्दिता ( मासिक ई पत्रिका ) मुख्य संपादक - महाराष्ट्र मल्हार ( मासिक ई पत्रिका ) प्रधान संपादक- आह्लाद मासिक ई-पत्रिका प्रधान संपादक- अविचल प्रभा मासिक ई-पत्रिका कई विधाओं में लेखन। अनेक ई पत्रिकाओं का सफल संपादन। विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक मंचो से सम्मानित। हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में स्वतंत्र लेखन। ०६ साझा- संग्रह 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज। अनावृत संचालन हेतु लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज ०१ साझा- संग्रह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज ०१ दिव्याक्षर ब्रेल साझा-संग्रह वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा साहित्य भूषण सम्मान २०२३ से सम्मानित आई पी सी द्वारा दो बार सम्मानित। 100 से अधिक प्रतिष्ठित मंचों पर संचालन व काव्यपाठ का अनुभव अपनी साहित्यसेवा की इस यात्रा में इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिनका विवरण निम्नवत है - 1. शाश्वत श्रीराम पोस्टकार्ड अभियान में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित, विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता के लिए तीन बार गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो बार लन्दन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज। 2. लगभग 70 से ज्यादा ई पत्रिकाओं का सफल सम्पादन महाराष्ट्र मल्हार, दोहा संगम, आह्लाद, साहित्योदय,अविचल प्रभा आदि। नशामुक्ति अभियान पर केंद्रित ई-पत्रिका लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी 3. रोटरी क्लब, लायन्स क्लब, हिंदू सेवा संघ, साहित्योदय आदि विभिन्न पटलों पर अंग्रेजी व हिंदी कार्यक्रमों में संचालन का अनुभव। 4. हिंदी अकादमी शिक्षा भूषण सम्मान, साहित्योदय सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, इंडियन प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा सम्मान प्राप्त, कल्याण महिला मोर्चा द्वारा सम्मान प्राप्त , एम2एम द्वारा आउटस्टैंडिंग पोएट सम्मान आदि से सम्मानित 5.जन रामायण, कृष्णायण, भारत का छंदबद्ध संविधान, एकात्मकता के दोहे, सीता का स्वयंवर आदि संग्रहों में सहभागिता। 6. एकल काव्य संग्रह - आनन्दिता , एकल दोहा संग्रह - नन्दिता की कलम से, प्रकाशाधीन

    View all posts
घुमड़ रहे हैं घन विकराले/सजल/नन्दिता माजी शर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

×