बदल गए है सब प्रतिमान/डॉ. बिपिन पाण्डेय

लेखक

  • डाॅ. बिपिन पाण्डेय
    जन्म तिथि: 31/08/1967
    पिता का नाम: जगन्नाथ प्रसाद पाण्डेय
    माता का नाम: कृष्णादेवी पाण्डेय
    शिक्षा: एम ए, एल टी, पी-एच डी ( हिंदी)
    स्थाई पता : ग्राम - रघुनाथपुर ( ऐनी)
    पो - ब्रह्मावली ( औरंगाबाद)
    जनपद- सीतापुर ( उ प्र ) 261403
    रचनाएँ (संपादित): दोहा संगम (दोहा संकलन), तुहिन कण (दोहा संकलन), समकालीन कुंडलिया ( कुंडलिया संकलन)
    मौलिक- स्वांतः सुखाय (दोहा संग्रह),शब्दों का अनुनाद ( कुंडलिया संग्रह) ,अनुबंधों की नाव ( गीतिका संग्रह), अंतस् में रस घोले ( कहमुकरी संग्रह)
    साझा संकलन- कुंडलिनी लोक, करो रक्त का दान, दोहों के सौ रंग, भाग-2,समकालीन मुकरियाँ ,ओ पिता!, हलधर के हालात, उर्वी, विवेकामृत-2023,उंगली कंधा बाजू गोदी, आधुनिक मुकरियाँ और अनेकानेक पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का निरंतर प्रकाशन।
    पुरस्कार: दोहा शिरोमणि सम्मान ,मुक्तक शिरोमणि सम्मान,कुंडलिनी रत्न सम्मान,काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मान, साहित्यदीप वाचस्पति सम्मान,लघुकथा रत्न सम्मान ,आचार्य वामन सम्मान आदि
    वर्तमान पता :
    केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, रुड़की, हरिद्वार ( उत्तराखंड) 247667
    चलभाष : 9412956529

    View all posts
बदल गए है सब प्रतिमान
अस्ताचल में
सच का सूरज
हुआ झूठ का नवल विहान,
त्याज्य हुआ
पंचामृत पोषक
मैला लगता गंगा नीर,
तीर्थाटन है
सैर-सपाटा
घूम-घूम खींचें तस्वीर।
नागफनी की
पूजा होती
तुलसी झेल रही अपमान।
हाय-बाय पर
हम आ पहुँचे
बंद नमस्ते और प्रणाम,
सिसक रहा है
दौर दुखी हो
फैशन के कारण बदनाम।
अंग-अंग जिनमें से झाँके
पहन रहे ऐसे परिधान।
नज़रें झुका
उँगलियाँ चलतीं
मोबाइल सब पकड़े हाथ,
पास-पास
रहते हैं सारे
कोई नहीं किसी के साथ।
मौन व्रती बन
बैठा है घर,
मरघट-सा लगता सुनसान।
बदल गए है सब प्रतिमान/डॉ. बिपिन पाण्डेय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *