लेखक
-
देवेंद्र जेठवानी
जन्मतिथि :- 14/09/1992जन्म स्थान :- भोपाल (म.प्र.)
निवास स्थान :- भोपाल (म.प्र.)
शिक्षा :- B.Com GraduationM.B.A. (marketing, finance) मास्टर्स
View all posts
रूची :- कविता, ग़ज़ल, शेर, शायरी
पेशा :- प्राइवेट कर्मचारी ( प्राइवेट बैंक में कार्यरत)
दफ़्तर वाला काम मेरे पास,
आजकल कम हो गया है,
मेरा यश, मेरा नाम,
आजकल कम हो गया है,
मेरी जेब में रूपया-पैसा,
आजकल कम हो गया है,
यार, दोस्तों से बोलचाल,
आजकल कम हो गया है,
विजेताओं में मेरा नाम,
आजकल कम हो गया है,
मिलने वाला मान-सम्मान,
आजकल कम हो गया है,
मेरी बातों का वजन,
आजकल कम हो गया है,
समस्याओं का समाधान,
आजकल कम हो गया है,
और तो और
मेरे लेखन का काम,
आजकल कम हो गया है,
कम हो गया है/देवेंद्र जेठवानी
