कमली चली गई/गीत/धीरज श्रीवास्तव

लेखक

  • नाम-   धीरज श्रीवास्तव
    पिता-  स्व. रमाशंकर लाल श्रीवास्तव
    माता- स्व. श्रीमती शान्ती
    जन्मतिथि- 01-09-1974
    वर्तमान पता- ए- 259, संचार विहार मनकापुर जनपद--गोण्डा (उ.प्र.)  पिन - 271308
    स्थायी पता- ग्राम व पोस्ट - चिताही, जनपद- सिद्धार्थ नगर (उ.प्र.)
    शिक्षा- स्नातक

    संपादन- मीठी सी तल्खियाँ (काव्य संग्रह), नेह के महावर (गीत संग्रह)

    प्रकाशन-  मेरे गांव की चिनमुनकी (गीत संग्रह) 'धीरज श्रीवास्तव के गीत( डॉ.सुभाष चंद्र द्वारा संपादित)

    साझा संग्रह--- समकालीन गीतकोश, ग़ज़ल ए गुलदस्त, पांव गोरे चांदनी के, कवितालोक उद्भास, शुभमस्तु,क़ाफ़ियाना, मीठी सी तल्खियां -भाग -2,3,और 4,दोहे के सौ रंग,गीतिकालोक, कुण्डलिनी लोक,तेरी यादें, अनवरत -3, अन्तर्मन, तलाश, मंजर, शब्दों के इन्द्र धनुष,कवि का कहना है, गुनगुनाएं गीत फिर से, एहसासों की पंखुड़ियां, गीत प्रसंग आदि में रचनाओं के प्रकाशन सहित राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं एवं ई पत्रिकाओं में रचनाओं का निरंतर प्रकाशन।

    सम्मान--अनेक सम्मान एवं पुरस्कार।

    संप्रति --- संस्थापक सचिव, साहित्य प्रोत्साहन संस्थान, एवं "साहित्य रागिनी" वेब पत्रिका।

    मोबाइल नंबर- 8858001681, ईमेल- dheerajsrivastava228@gmail.com

     

    View all posts

देख गाँव का भ्रष्ट आचरण
कमली चली गई।

हँसती गाती रही हमेशा
अक्सर ही इतराती थी!
संग सुमन के रही खेलती
मन ही मन हर्षाती थी!
उस उपवन के माली से ही
मसली कली गई।
देख गाँव का भ्रष्ट आचरण
कमली चली गई।

माथ पकड़कर झिनकन रोता
रोती बहुत कटोरी है!
हाय विधाता क्या कर डाला
किसकी सीनाजोरी है!
बड़की छुटकी बचीं भाग्य से
मँझली छली गई।
देख गाँव का भ्रष्ट आचरण
कमली चली गई।

मुखिया जी सब जान रहे थे
किसने अस्मत लूटी थी!
और बिचारी क्योंकर आखिर
अन्दर से वह टूटी थी!
देशी दारू थी पहले ही
मछली तली गई।
देख गाँव का भ्रष्ट आचरण
कमली चली गई।

थोड़ा-सा वह हिम्मत करती
और बजाती जो डंका!
रावण तो मरता ही मरता
खूब जलाती वह लंका!
कैसे कह दूँ ठीक किया औ’
पगली भली गई।
देख गाँव का भ्रष्ट आचरण
कमली चली गई।

 

कमली चली गई/गीत/धीरज श्रीवास्तव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *