तीनों बन्दर बापू के/कविता/नागार्जुन
बापू के भी ताऊ निकले तीनों बन्दर बापू के! सरल सूत्र उलझाऊ निकले तीनों बन्दर बापू के! सचमुच जीवनदानी निकले तीनों बन्दर बापू के! ग्यानी निकले, ध्यानी निकले तीनों बन्दर बापू के! जल-थल-गगन-बिहारी निकले तीनों बन्दर बापू के! लीला के गिरधारी निकले तीनों बन्दर बापू के! सर्वोदय के नटवरलाल फैला दुनिया भर में जाल अभी […]