नरेश शांडिल्य
जन्म : दिल्ली, 15 अगस्त, 1958
शिक्षा : बी. कॉम ; एम.ए. हिंदी
प्रतिष्ठित कवि, दोहाकार, शायर, नुक्कड़ नाट्य कर्मी, समीक्षक और संपादक। विभिन्न विधाओं में 7 कविता संग्रह प्रकाशित, 6 पुस्तकों का संपादन।
हिंदी अकादमी , दिल्ली सरकार का साहित्यिक कृति सम्मान ; वातायन ( लंदन ) का अंतरराष्ट्रीय कविता सम्मान ; कविता का प्रतिष्ठित 'परम्परा ऋतुराज सम्मान'
देश-विदेश में अनेक कविसम्मेलन, संगोष्ठियों, विश्व हिंदी सम्मेलनों में भागीदारी।
सलाहकार सदस्य : फ़िल्म सेंसर बोर्ड , सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार।
